अशुभ मानी जाती हैं हाथों से गिरी ये चीजें, आने वाले समय के लिए देती है संकेत

punjabkesari.in Saturday, Mar 13, 2021 - 01:37 PM (IST)

हमारी रूटीन में ऐसी बहुत सी चीजें होती हैं जिनका अर्थ हमारे लिए तो बहुत सामान्य सा होता है लेकिन उस होनी के पीछे कोई न कोई कारण जरूर छिपा होता है। जैसा कि हमारे बड़े बुजुर्ग कहते थे कि अगर छत पर कौआ बोले तो इसका अर्थ होता है कि घर में मेहमान आने वाला है लेकिन इसका अर्थ हमारे लिए तो बहुत सामान्य है। उसी तरह से रोजाना हमारे साथ कुछ ऐसी छोटी-छोटी घटनाएं भी हो जाती हैं जो हमें बड़े-बड़े इशारे दे जाती हैं लेकिन हम उसे समझ नहीं पाते हैं। वास्तु विज्ञान में इसका अर्थ काफी मायने रखता है। जैसे कि दूध का गिर जाना या अचानक से हाथों में कोई चीज गिर जाना हमारे लिए सामान्य है लेकिन यह अगर वास्तु शास्त्र की मानें तो यह अशुभ होता है। तो चलिए आपको बताती हैं कि ऐसी कौन सी चीजें हैं...

1. अचानक से तेल गिरना 

PunjabKesari

कईं बार गलती से ही हमारे हाथों से तेल गिर जाता है। चाहे आप इस चीज पर गौर न करते न हो लेकिन अगर वास्तु शास्त्र की मानें तो तेल गिरना भी आपको कईं बातों का इशारा देता है। खासकर अगर आपके हाथों से सरसों का तेल गिर जाए। अगर गलती से आपके हाथों से तेल गिर जाए तो इसका अर्थ होता है कि आपके आने वाले कामों में बाधाएं आने वाली है और इससे आपको धन हानि भी हो सकती है साथ ही आने वाले समय में आप पर कर्जा भी बढ़ सकता है। 

2. दूध 

दूध का उबल जाना और गिर जाना यह तो सभी के घर में आम है लेकिन यह छोटी छोटी गलतियां अशुभ हो सकती है। अगर आपके हाथों से दूध गिर जाए तो इसका अर्थ है कि आपके घर में ऐसा कोई कारण है जिससे घर में लगातार नेगेटिव एनर्जी पैदा हो रही है। 

3. नमक का गिरना 

नमक का इस्तेमाल तो हम बहुत सारी चीजों में करते हैं और महिलाएं तो न जाने एक दिन में कितनी बार नमक का उपयोग करती होंगी। वहीं अगर आपको हाथों से नमक गिर जाए और फर्श पर फैल जाए तो यह बहुत अशुभ माना जाता है। इसका कारण यह हो सकता है कि आपके घर में कोई न कोई वास्तुदोष तो जरूर है। 

4. काली मिर्च का बिखर जाना 

PunjabKesari

अगर आपके हाथों से काली मिर्च अचानक से गिर जाए तो इसका सीधा इशारा पति पत्नी के रिश्ते की ओर जाता है। यह इस बात की ओर भी इशारा देती है कि कोई ऐसी वजह है जो पति पत्नी के संबंधों में समस्याएं ला रही है। साथ ही इससे नेगेटिविटी भी बढ़ती है। 

5. खाने का गिर जाना 

कईं बार अचानक ही खाना परोसते हुए  चीजें हाथों से गिर जाती है और अगर आपके साथ ऐसा होता है तो हो सकता है कि किसी कारण से मां अन्‍नपूर्णा देवी आपसे नाराज हो साथ ही इसका इशारा किचन वास्‍तुदोष की और भी जाता है। इसलिए आप इसके लिए किचन में मां अन्‍नपूर्णा की तस्वीर लगाएं और उनकी रोज पूजा करें। 

6. हाथों से गिरे सिंदूर 

अगर आपके हाथों से सिंदूर गिर जाए तो यह भी अशुभ संकेत होता है। यह धन और व्यापार से संबंधित हानि का संकेत देता है और इसके साथ ही यह आपके पति पर किसी विपदा के आने का संकेत भी देता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Janvi Bithal

Recommended News

Related News

static