खरीदारी की शौकीन होती है ये लड़कियां, नहीं छोड़ती Shopping का एक भी मौका

punjabkesari.in Thursday, Jul 08, 2021 - 01:03 PM (IST)

शॉपिंग के मामले में हर किसी की अलग-अलग रुचि होती है। जहां कई लड़कियां जरूरत के हिसाब से चीजें खरीदना पसंद करती है। वहीं कुछ लड़कियां ट्रेंड व अपने मूड के मुताबिक बेहिसाब खरीददारी करती है। ऐसे में शॉपिंग का नाम आते ही इन लड़कियों के चेहरे पर अलग ही मुस्कान होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 5 राशि की लड़कियां ऐसी होती है, जिनका फेवरेट काम शॉपिंग करना होता है। इन्हें ब्रांडेड चीजें, कपड़े, ज्वैलरी, घर का इंटीरियर आदि खरीदने का बेहद शौंक होता है। चलिए जानते हैं उन लड़कियों के बारे में...

मेष राशि 

इस राशि की लड़कियां खुले विचार, जिद्दी व जिंदगी को अपने मुताबिक जीना पसंद करती है। इनके ग्रह का स्वामी मंगल होने से इनमें धैर्य की कमी होती है। ऐसे में इन्हें कहीं डिस्‍काउंट ऑफर या फिर अन्‍य किसी लुभावने ऑफर का पता चलने पर ये तुरंत शॉपिंग के लिए चली जाती है। इसके साथ ही इन्हें महंगी व ब्रांडेड चीजें खरीदने का शौंक होता है। 

PunjabKesari

मिथुन राशि

इस राशि की लड़कियां बेहद रोमांटिक होती है। इन्हें खुद के साथ दूसरे के लिए शॉपिंग करना भी बेहद पसंद होता है। ऐसे में ये लड़कियां अक्सर पार्टनर के लिए महंगे गिफ्ट्स खरीदकर उन्हें सरप्राइज देती है। मगर इनकी खासियत है कि ये हमेशा अपने बजट के हिसाब से ही शॉपिंग करती है। 

सिंह राशि

इस राशि की लड़कियां दिखावे में बेहद विश्वास रखती है। ऐसे में सुंदर लगने के लिए बिना सोचे-समझे शॉपिंग पर निकल जाती है। असल में, इन लड़कियां का मानना है कि मूड फ्रेश करने के लिए शॉपिंग करना बेस्ट रहता है। ये लड़कियां हर चीज क्वालिटी की खरीदना पसंद करती है। ऐसे में ये हमेशा ब्रांड को लेकर कॉन्शियस रहती है। 

PunjabKesari

तुला राशि 

तुला राशि की लड़कियों को अलग-अलग जगहों पर घूमना व शॉपिंग करना बेहद पसंद होता है। इन्हें अपनी लाइफ में सभी ऐशोआराम से जुड़ी चीजें चाहिए होती है। ऐसे में इनको शॉपिंग करना सबसे ज्यादा अच्छा लगता है। एक बार इनके मन में शॉपिंग की धुन सवार हो जाए तो अपने कपड़ों से लेकर घर का इंटीरियल तक बदलने को तैयार रहती है। 

कुंभ राशि 

शॉपिंग के मामले में कुंभ राशि की लड़कियां सबसे आगे होती है। ये हर समय घूमने व खरीदारी के लिए तैयार रहती है। इनकी राशि का स्वामी शनि होने से ये इलेक्ट्रिक चीजें व मोबाइल खरीदने में ज्यादा दिलचस्पी रखती है। ये महंगी व ब्रांडेड चीजें खरीदना पसंद करती है। मगर इनकी सबसे बुरी आदत है कि ये चीजों को अच्छे से संभालती नहीं है। ऐसे में ये अक्सर चीजों को खराब कर देती है या खो बैठती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static