नाखून पर लगे हेयर कलर या मेहंदी के दाग हटाने में काम आएंगे ये टिप्स

punjabkesari.in Saturday, Jan 29, 2022 - 02:38 PM (IST)

कई लड़कियों बालों पर मेहंदी या हेयर कलर लगाना पसंद करती हैं। मगर इसे लगाते समय इनका रंग नाखूनों पर चढ़ जाता हैं। इसके कारण नाखूनों पर निशान पड़ सकते हैं। ये दाग देखने में बुरे लगने के साथ उतारने मुश्किल हो जाते हैं। मगर आप कुछ देसी उपायों को अपनाकर इन जिद्दी दागों से कुछ ही दिनों में छुटकारा पा सकती हैं। चलिए जानते हैं कुछ देसी नुस्खे...

नींबू  लगाएं

नींबू में मौजूद ब्लीचिंग गुण आपके नाखून पर पड़े हेयर कलर और मेहंदी के जिद्दी दाग हटा सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में 1 छोटा चम्मच नमक, 1  नींबू का रस और 2-3 बूंदें गुलाब जल की मिलाएं। तैयार मिश्रण को कॉटन या उंगलियों से रगड़ते हुए नाखूनों पर लगाएं। इससे 2 मिनट तक मसाज करके कुछ देर लगा रहने दें। बाद पानी से धोकर इसपर नारियल तेल लगाएं। अच्छा रिजल्ट पाने के लिए दिन में 2 बार इस नुस्खे को अपनाएं।

PunjabKesari

नमक भी कारगर

आप नाखूनों पर पड़े दाग हटाने के लिए नमक इस्तेमाल कर सकती हैं। नमक में मौजूद एक्सफोलिएटिंग गुण नाखूनों के दाग साफ करके इसे मजबूत व चमकदार बनाने में मदद करेंगे। इसेक लिए एक कटोरी में 1 छोटा चम्मच नमक और कुछ बूंदें पानी की मिलाकर प्रभावित जगह पर मसाज करते हुए लगाएं। 5 मिनट तक मसाज करने के बाद इसे गुनगुने पानी से साफ कर लें। दिन में 2 बार इस उपाय को अपनाने से आपको कुछ ही दिनों में फर्क महसूस होगा।

बेकिंग सोडा करें यूज

बेकिंग सोडे में भी एक्सफोलिएटिंग गुण होते हैं। इसतरह आप नाखूनों पर पड़े जिद्दी दाग को दूर करने के लिए बेकिंग सोडा यूज कर सकती हैं। इसके लिए एक एक कटोरी में 1 चम्मच बेकिंग सोडा और जरूरत अनुसार पानी मिलाएं। अब तैयार मिश्रण को नाखूनों पर लगाकर मसाज करें। फिर इसे 10 मिनट तक लगा रहने दें। बाद में गुनगुने पानी से हाथ धोकर नाखूनों पर क्रीम लगाएं। ऐसा कुछ दिन करने से आपके नाखूनों के निशान हल्के पड़ने लगेंगे।

नारियल तेल से होगा फायदा

अगर आप नाखूनों पर पड़े मेहंदी व हेयर कलर के दागों से परेशान हैं तो इसे छुड़वाने के लिए नारियल तेल लगा सकती हैं। इसके लिए तेल को गुनगुना करके इसे नाखूनों पर मसाज करते हुए लगाएं। इसे 10 मिनट तक लगा रहने दें। बाद में गुनगुने पानी से हाथ धो लें। इससे आपके नाखून साफ तो होंगे कि साथ ही इनमे मजबूती आएगी। आप चाहे तो बालों पर मेहंदी व कलर लगाने से पहले ही नाखूनों पर नारियल तेल लगा सकती हैं। इससे आपके नेल्स पर इसका रंग नहीं चढ़ेगा।

PunjabKesari

चीनी आएगी काम

आप चीनीक की मदद से भी नाखूनों पर लगे जिद्दी निशान दूर कर सकती हैं। इसके लिए एक कटोरी में 1 छोटा चम्मच चीनी और जरूरत अनुसार नींबू का रस मिलाएं। तैयार स्क्रब से नेल्स की मसाज करके इसे 3-5 मिनट लगा रहने दें। बाद में इसे पानी से साफ कर लें।

नोट- ये सभी नुस्खे आम जानकारी पर आधारित हैं। ऐसे में आप इन्हें अपनाने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

pc: freepik


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static