जानें,मथुरा-वृंदावन के इन मंदिरों से है श्रीकृष्ण का नाता

punjabkesari.in Saturday, Sep 01, 2018 - 05:00 PM (IST)

भगवान कृष्ण जी के जन्म दिन पर हर साल मंदिरों में जन्माष्टमी मनाई जाती है। वैसे तो देश के हर मंदिर में यह दिन मनाना जाता है लेकिन मंदिरों की नगरी मथुरा-वृंदावन की जन्माष्टमी दुनिया भर में मशहूर है। यहां पर हर मंदिर से कृष्ण जी का कोई न कोई नाता जरूर माना जाता है। आइए जानें क्या है इनकी खासीयत। 


1. कृष्ण जन्मभूमि मंदिर 
कृष्ण जी का जन्म कारागार में हुआ था। यह मंदिर इस वजह से दुनिया भर में मशहूर है। यह मथुरा के बीचो-बीच स्थित है। 

 

2. द्वारकाधीश मंदिर 
ऐसा माना जाता है कि द्वारकाधीश मंदिर का निर्माण 1814 में किया गया माना जाता है। जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में यहां पर पूजा करने के लिए अच्छी खासी भीड़ होती है। 

 

3. निधिवन
ऐसा माना जाता है कि कान्हा गोपियों के साथ यहां रास रचाने आते हैं। निधिवन में शाम के समय खास तैयारियां की जाती हैं। मंदिर के दरवाजे बंद कर दिए जाते हैं। फिर यहां के पंक्षी औऱ जानवर भी वन में चले जाते हैं। इस मंदिर की बहुत मान्यता है। 

 

4. राधा रमण मंदिर 
इस मंदिर की स्थापना 1542 में की गई मानी जाती है। यहां पर श्रीकृष्ण और राधा शालिग्राम के रूम में विराजमान हैं। 

 

5. श्रृंगार घाट 
यह घाट कृष्ण और राधा को समर्पित है। ऐसा माना जाता है कि यहां श्रीकृष्ण जी ने राधा रानी का श्रृंगार किया था। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya verma

Recommended News

Related News

static