फ्लाइट में अब नहीं देना होगा Extra Seat Charge! जानें किन सीटों पर मिलेगा फायदा

punjabkesari.in Thursday, Mar 19, 2026 - 07:20 PM (IST)

नारी डेस्क: फ्लाइट से सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब आपको अपनी पसंदीदा सीट चुनने के लिए अलग से एक्सट्रा चार्ज नहीं देना होगा। सरकार ने एयरलाइंस के लिए नए नियम लागू किए हैं, जिससे यात्रियों का सफर पहले से ज्यादा आसान और किफायती हो जाएगा।

क्या है नया नियम?

केंद्र सरकार के नए निर्देशों के अनुसार, अब फ्लाइट की कम से कम 60% सीटों पर एयरलाइंस अतिरिक्त शुल्क नहीं ले पाएंगी। यानी इन सीटों को आप बिना किसी एक्सट्रा चार्ज के, सिर्फ टिकट की कीमत पर ही बुक कर सकेंगे। पहले यात्रियों को सीट सिलेक्शन के लिए 200 से 300 रुपये या उससे ज्यादा तक देना पड़ता था, लेकिन अब यह सुविधा बड़ी संख्या में सीटों पर फ्री हो जाएगी।

परिवार और ग्रुप को मिलेगा बड़ा फायदा

नए नियम के तहत एयरलाइंस को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि एक साथ यात्रा कर रहे परिवार या ग्रुप को पास-पास सीटें मिलें। अब आपको अलग-अलग सीटों पर बैठने की परेशानी नहीं होगी, जिससे यात्रा ज्यादा आरामदायक बनेगी।

PunjabKesari

सामान और पालतू जानवर के लिए भी साफ नियम

सरकार ने एयरलाइंस को यह निर्देश भी दिए हैं कि:
स्पोर्ट्स इक्विपमेंट और म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट ले जाने के नियम स्पष्ट करें
पालतू जानवर (Pets) के साथ यात्रा के लिए गाइडलाइन तय करें
यात्रियों को पहले से सभी नियमों की जानकारी दी जाए।

यें भी पढ़ें : पुरुषों की इन आदतों से महिलाओं में बढ़ रहा सर्वाइकल कैंसर का खतरा

 फ्लाइट लेट या कैंसिल होने पर भी राहत

अगर फ्लाइट में देरी होती है या उसे कैंसिल किया जाता है, तो एयरलाइंस को यात्रियों के अधिकारों का सख्ती से पालन करना होगा। इससे यात्रियों को अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

PunjabKesari

 यात्रियों को क्या होगा फायदा?

सीट सिलेक्शन के लिए अलग से पैसे नहीं देने होंगे
बजट में फ्लाइट यात्रा आसान होगी
परिवार के साथ बैठने की सुविधा मिलेगी
ट्रैवल प्लान करना होगा ज्यादा किफायती।

सरकार के इस नए नियम से फ्लाइट यात्रा अब आम लोगों के लिए ज्यादा सुलभ और सुविधाजनक बन जाएगी। खासकर उन यात्रियों को बड़ा फायदा मिलेगा, जो बजट में यात्रा करना चाहते हैं या अचानक फ्लाइट लेनी पड़ती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static