आजमाकर देखें आटे के ये उपाय, जाग जाएगी सोई हुई किस्मत

punjabkesari.in Friday, May 14, 2021 - 02:51 PM (IST)

जिंदगी में हर किसी की जरूरत दूसरे से अलग होती है। कई लोग आर्थिकतौर पर कई अपने रिलेशनशिप को लेकर परेशान है। इसके पीछे का कारण वास्तुदोष व कुंडली में ग्रहों की स्थिति मजबूत ना होना हो सकता है। ऐसे में आप आटे से जुड़े कुछ खास उपाय करके अपनी इन समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में...

PunjabKesari

नौकरी की तलाश होगी खत्म

आज के समय में अच्छी नौकरी मिलना बेहद मुश्किल हो गया है। ऐसे में इस समस्या को दूर करने के आटे से जुड़ा उपाय कर सकती है। इसके लिए रविवार के दिन आटे में गुड़ मिलाकर पूरियां बनाएं। फिर इसे गाय को खिलाएं। माना जाता है कि इससे कुंडली में सूर्य मजबूत होता है। ऐसे में मनचाही नौकरी मिलने के साथ धन से जुड़ी समस्याएं दूर होती है। 

आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

गुरुवार के दिन थोड़े से आटे में चुटकीभर हल्दी मिलाकर गूंथे। फिर इसकी एक लोई बनाकर गाय को खिला दें। इसके अलावा आटे की लोई के ऊपर थोड़ा सा गुड़, हल्दी व चने की दाल रखकर भी गाय को खिलाएं। मान्यता है कि इस उपाय को लगातार कुछ गुरुवार करने से आर्थिक स्थिति में सुधार आने लगता है।

PunjabKesari

घर में आएगी खुशहाली

अक्सर बहुत से घरों में तनाव भरा माहौल रहता है। रिश्तों में खटास आने से घर में लड़ाई-झगड़े भी होने लगते हैं। ऐसे में घर का आटा शनिवार के दिन पिसवाएं। साथ आटे में 100 ग्राम काले चने, 11 तुलसी के पत्ते, 2 धागे केसर के डाल दें। फिर इस आटे से बनी रोटियां खाने से परिवार के सदस्यों के बीच पर्याय और एकता बढ़ेगी।

सुख-समृद्धि के लिए

रोजाना सुबह और शाम आटे का दीया बनाकर तुलसी के पौधे के आगे जलाएं। इससे घर का वास्तु ठीक होने के साथ सुख-समृद्धि व शांति का वास होगा।

PunjabKesari

समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए

आटे में चीनी मिलाकर रोजाना चींटियों को खिलाएं। इससे जीवन की परेशानियां दूर होकर किस्मत साथ देगी।

शनिदोष से मिलेगी मुक्ति

वास्तु व ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनिवार को सरसों तेल से चुपड़ी रोटी काले कुत्ते को खिलानी चाहिए। इससे शनिदोष व कर्ज से छुटकारा मिलता है।

तरक्की के लिए 

कागज के छोटे-छोटे टुकड़ों पर भगवान का नाम लिखकर पर्चियां बनाएं। फिर इसे आटा में गूंथ कर छोटी-छोटी लोइयां बनाकर शनिवार के दिन मछलियों को खिलाएं। इससे शनिदोष दूर होकर तरक्की के रास्ते खुलेंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static