माता रानी के इन चमत्कारी मंत्रों से दूर होगा दुर्भाग्य, नवरात्रि में जरूर करें जाप

punjabkesari.in Wednesday, Oct 06, 2021 - 12:41 PM (IST)

नवरात्रि के पावन दिनों में लोग देवी दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए पूजा-पाठ करते हैं। इस दौरान दुर्गा सप्तशती का पाठ करना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि माता रानी प्रसन्न होकर भक्तों को शुभफल देती है। इसके साथ ही इस पावन दिनों में कुछ मंत्रों की जप करने का भी विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता है कि नवरात्रि के पूरे नौ दिनों तक देवी दुर्गा के विशेष मंत्रों का जप 2 माला करना चाहिए। इससे जीवन की समस्याएं दूर होता है और दुर्भाग्य भी सौभाग्य में बदल जाता है। चलिए जानते हैं इन चमत्कारी मंत्रों के बारे में विस्तार से...

दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदलने के लिए

कई लोगों को कड़ी मेहनत करने पर भी पूरा फल नहीं मिल पाता है। ऐसे में अक्सर ऐसा महसूस होता है कि भाग्य साथ नहीं दे रहा है। ऐसे में आप दुर्भाग्य को भी सौभाग्य में बदलने के लिए देवी मां के एक मंत्र का जप कर सकती है। मान्यता है कि इससे जीवन की सभी समस्याएं दूर होकर खुशहाली का आगमन होता है।

'देहि सौभाग्यमारोग्यं देहि मे परमं सुखम्‌,
रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषोजहि।'

PunjabKesari

रोगों से मुक्ति पाने के लिए

अगर आप या आपके घर में कोई लंबे समय से बीमार है तो आप नवरात्रि के इन नौ दिनों तक देवी मां के इस चमत्कारी मंत्र का जप करें। मान्यता है कि इससे जल्द ही रोगों के छुटकारा मिलता है।

'रोगानशेषानपहंसि तुष्टा, रुष्टा तु कामान् सकलानभीष्टान्,
त्वामाश्रितानां न विपन्नराणां, त्वामाश्रिता ह्याश्रयतां प्रयान्ति।'

बुरे वक्त से मुक्ति दिलाने के लिए

मान्यता है कि देवी दुर्गा अपने बच्चों पर असीम कृपा रखती है। उनकी कृपा से जीवन का बुरे से बुरे वक्त टल जाता है। माता रानी के चमत्कारिक मंत्र का जप आपके आसपास एक रक्षाकवच बना देता है। ऐसे में परेशानियों से बचाव रहता है। बुरे वक्त से बचने के लिए इस मंत्र का करें जप।

'शरणागतदीनार्तपरित्राणपरायणे,
सर्वस्यार्तिहरे देवि नारायणि नमोऽस्तुते।'

PunjabKesari

महामारी से छुटकारा पाने के लिए

देवी दुर्गा के मंत्रों को बेहद शक्तिशाली माना जाता है। मान्यता है कि इन मंत्रों का जप करने से महामारी से छुटकारा मिलता है। घर-परिवार का हर तरह के संकटों से बचाव रहता है। अगर आप भी किसी बीमारी या समस्या से परेशान है तो देवी मां के इस मंत्र का जप करें।

'ओम जयंती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी,
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोस्तुते।'

अनहोनी से बचने के लिए

अगर आपको परिवार में किसी तरह की अनहोनी होने का डर है तो आप देवी में के मंत्र का जप कर सकती है। मान्यता है कि इससे किसी भी तरह की परेशानी आने से टल जाती है।

'देवि प्रपन्नार्तिहरे प्रसीद प्रसीद मातर्जगतोखिलस्य,
प्रसीद विश्वेश्वरी पाहि विश्वं त्वमीश्वरी देवि चराचरस्य।'

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static