नवरात्रि में जरुर आजमाएं पान के पत्ते का ये उपाय, दिन दोगुनी रात चौगुनी करेंगे तरक्की !

punjabkesari.in Thursday, Mar 19, 2026 - 02:36 PM (IST)

नारी डेस्क: नवरात्रि के पावन दिनों में किए गए छोटे-छोटे उपाय भी बड़े फल दे सकते हैं। शास्त्रों में पान का पत्ता बेहद शुभ और पवित्र माना गया है। इसे देवी-देवताओं की पूजा में विशेष स्थान दिया गया है। मान्यता है कि नवरात्रि में पान के पत्तों से किए गए उपाय धन लाभ और सुख-समृद्धि दिला सकते हैं। चलिए जानते हैं इन चमत्कारी उपायों के बारे में

PunjabKesari

 पान के पत्ते पर लौंग-इलायची चढ़ाएं

नवरात्रि के किसी भी दिन एक ताजा पान का पत्ता लें और उस पर लौंग और इलायची रखकर मां दुर्गा को अर्पित करें। इससे घर में धन और सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। नवरात्रि में रोज या खास दिन (अष्टमी/नवमी) पर पान का पत्ता मां दुर्गा को भोग के रूप में चढ़ाएं।
इससे मां प्रसन्न होती हैं और मनोकामनाएं पूरी करती हैं।


 तिजोरी में रखें पान का पत्ता

एक साफ पान का पत्ता लेकर उस पर हल्दी से स्वस्तिक बनाएं और पूजा के बाद उसे तिजोरी या पर्स में रख दें। मान्यता है कि इससे धन की कमी नहीं होती। इसके अलावा पांच पान के पत्ते लेकर उन पर थोड़ा-सा कुमकुम लगाएं और मां के चरणों में अर्पित करें। यह उपाय आर्थिक समस्याओं को दूर करनेमें सहायक माना जाता है।

PunjabKesari
पान के पत्ते पर दीपक जलाएं

एक पान के पत्ते पर थोड़ा घी रखकर दीपक जलाएं और मां दुर्गा के सामने रखें। इससे घर मेंनकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और धन के रास्ते खुलते हैं। ध्यान रखें पान का पत्ता हमेशा ताजा और साफ होना चाहिए। उपाय श्रद्धा और विश्वास से करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static