Corona Virus: इम्यून सिस्टम कमजोर करते हैं ये फूड्स, जल्द छोड़ें

punjabkesari.in Wednesday, Mar 18, 2020 - 11:50 AM (IST)

कोरोना वायरस का प्रकोप पूरी दुनिया में तेजी से फ़ैल रहा है। इस वायरल की चपेट में आने का मुख्य कारण हमारा डेली रुटीन में गलत चीजों का सेवन करना है। ऐसे में इम्यून सिस्टम कमजोर होता है जिससे बीमारियों के लगने का खतरा बढ़ता है। ऐसे में इसे समय रहते छोड़ देने में ही भलाई है। तो चलिए जानते है वे कौन-कौन से फूड्स है जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर करने के पीछे जिम्मेवार है।

सोडा

इसमें चीनी अधिक मात्रा में होने से इंसुलिन में शुगर का लेवल बढ़ जाता है। ऐसे में इम्यून सिस्टम कमजोर हो बीमारियों के लगने का खतरा बढ़ता है। 

Image result for cold drink,nari

रिफाइंड ऑयल

खाना बनाने के लिए रिफाइंड तेल का इस्तेमाल करने से बचे। इसमें पाएँ जाने वाले तत्व शरीर के लिए खतरनाक साबित होते है। इसके साथ ही यह इम्यून सिस्टम को खराब करने का कारण बनता है। इसकी जगह आप खाना बनाने के लिए नारियल का तेल इस्तेमाल कर सकते है। 

फास्ट और जंक फूड

बाहर के जंक और फास्ट फूड में फाइबर की मात्रा बहुत कम पाई जाती है। इसे तैयार करने में भारी मात्रा में शुगर यूज की जाती है। इसके साथ ही यह खाने में जल्दी नही पचता है। ऐसे में इम्यून सिस्टम धीमा और कमजोर होता है। 

Image result for say no to fast food,nari

कैफीन

जो लोग ज्यादा चाय, कॉफी पीते है उन्हें अपनी इस आदत को छोड़ देना चाहिए। क्योंकि भारी मात्रा में कैफीन का सेवन करने से इम्यून सिस्टम पर प्रभाव पड़ता है। यह शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कम करती है। 

कैन सूप और फ्रूट्स

बाजार से मिलने वाले सीलबंद फल, सूप आदि चीजों का सेवन करने से भी इम्यून सिस्टम कंजोर होता है। शरीर में कमजोरी आी है। ऐसे में बीमारियों के लगने का खतरा बढ़ता है। 

सीलबंद आचार

खाने के साथ आचार तो कई लोग खाना पसंद करते है। ऐसे में बाजार से कई फ्लेवर्स के सीलबंद अचार मिलते है। मगर इसे बनाने में सोडियम का अधिक इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में इसे खाने से इम्यूनिटी कमजोर होती है। इसके साथ ही डिहाइड्रेशन और किडनी खराब होने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। 

Image result for packed pickle,nari

प्रोसेस्ड मीट

इसके साथ प्रोसेस्ड मीट खाने से परहेज रखना चाहिए। इसका सेवन करने से इम्यून सिस्टम कमजोर हो बीमारियों से लड़ने की क्षमता कम होती है। 

बासी खाना

बासी खाना खाने का मतलब खुद को बीमारियों की चपेट में डालने का काम करना। काफी समय से पड़े खाने का सेवन करने से सेहत पर बुरा और गहरा प्रभाव पड़ता है।

पानी

खाना बनाने में पानी का इस्तेमाल भारी मात्रा में किया जाता है। ऐसे में इसे बनाने केलिए साफ पानी का इस्तेमाल करना बेहद जरुरी है। गंदे पानी से बने खाने का सेवन करने से इम्यून सिस्टम खराब होता है। 

Image result for clean water,nari

इसके अलावा अपने इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए अपनी डेली रुटीन में कुछ बदलाव लाने की भी जरुरत होती है। जैसे कि...

- रोजाना 30 मिनट तक योगा और एक्सरसाइज करें। 
- फ्लू वेक्सीनेशन से आप खुद को स्ट्रांग बना सकते है। इससे बीमारियों से लड़ने में शक्ति मिलती है। 
- ज्यादा तनाव लेने से भी इम्यून सिस्टम कमजोर होता है। 
- विटामिन युक्त आहार को अपनी डेली भोजन में शामिल करें। 
- रोजामा 7-8 घंटों की नींद लें।
- कई लोग अपना वेट कम करने के लिए हैवी वर्कआउट करते है। मगर इस बात का ध्यान रखना चाहिए वजम सामान्य से कम न हो। नहीं तो शरीर में कमजोरी हो सकती है। ऐसे मे इम्यून सिस्टम खराब हो शरीर जल्दी ही बीमारियों की चपेट में आ सकता है। 
- अल्कोहल, धूमपान भी इम्यून सिस्टम को खराब करता है। इसके लिए जो लोग इसे पीते उन्हें जल्द से जल्द इससे दूरी बना लेनी चाहिए। 

Image result for say no to alchohal,nari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita Rajput

Recommended News

Related News

static