Stylish Mangalsutra: नए जमाने की दुल्हनों के लिए परफेक्ट हैं मंगलसूत्र के ये डिजाइन

punjabkesari.in Thursday, Dec 29, 2022 - 12:00 PM (IST)

भारतीय समाज में मंगलसूत्र को सुहाग की निशानी माना जाता है, इसीलिए विवाह के समय दुल्हन को मंगलसूत्र पहनाने की प्रथा सदियों से चली आ रही है। काले मोतियों और सोने से बने इस आभूषण को पहनने के बाद एक हिंदू विवाहित महिला की लुक कंम्लीट हो जाती है। समय के साथ अब मंगलसूत्र में भी बहुत से नए डिजाइन्स मार्कीट में आ चुके हैं। महिलाएं अपनी पसंद के हिसाब से इन्हें डिजाइन्स करवा सकती है।

PunjabKesari

छोटे साइज का मंगलसूत्र

लाइट वेट और छोटे साइज के मंगलसूत्र की डिमांड इस समय सबसे ज्यादा है। सिंपल सोबर दिखने वाले ये मंगलसूत्र काफी स्टाइलिश दिखते हैं जिन्हें आप ट्रडीशनल, वेस्टर्न, इंडो-वेस्टर्न हर तरह की ड्रेस के साथ कैरी कर सकते हैं। काले मोतियों में छोटे पेंडेट सोना व डायमंड जड़े होते हैं। खास बात यह है कि अगर आपका बजट कम है तो इसे कम पैसो में अच्छे डिजाइन में तैयार करवाया जा सकता है।

PunjabKesari

डबल चैन मंगलसूत्र

डबल चैन वाले काले मोतियों का पारंपरिक टच देने वाला मंगलसूत्र उन महिलाओं के लिए परफेक्ट है जो एकदम इंडियन ट्रडीशनल लुक चाहती है। इस तरह के मंगलसूत्र पहनने के बाद आपको गले में नेकलेस पहनने की जरुरत नहीं पड़ती। उम्रदराज महिलाएं इस तरह के हैवी मंगलसूत्र पहनना बहुत पसंद करती हैं। जो महिलाएं हैल्दी व प्लस साइज है उन्हें भी डबल लेयर वाला ये हैवी मंगलसूत्र खूब जंचता है।

PunjabKesari

यूनिक स्टाइल

आलिया ने अपनी शादी के दिन बेहद बारीक मंगलसूत्र पहना था, जिसके डिजाइन का उनके लाइफ पार्टनर रणबीर कपूर से खास कनेक्शन है।  उनके मंगलसूत्र में इनफिनिटी साइन पेंडेट डिजाइन बना हुआ है। इस यूनिक स्टाइल के मंगलसूत्र में काले मोती और सोने की चेन के साथ टियर ड्रॉप शेप में डायमंड का पेंडेंट लटका हुआ था। आप चाहें तो चैन के साथ हैवी पेंडेंट रख सकती हैं।

PunjabKesari
राशि साइन वाला मंगलसूत्र

जमाना मॉडर्न है इसलिए मंगलसूत्र के डिजाइन भी यूनिक और मॉडर्न पसंद किए जा रहे है। इन्हीं में से जॉडिक यानि राशि साइन वाले मंगलसूत्र भी डिजाइन करवाए जा रहे हैं। सोनम कपूर ने अपनी और पति आनंद की राशि साइन का ही मंगलसूत्र पहना था। इस तरह के मंगलसूत्र आप एथनिक व वैस्टर्न आउटफिट के साथ कैरी कर सकते हैं।

PunjabKesari

ब्रेसलेट स्टाइल मंगलसूत्र

अब तो मंगलसूत्र को सिर्फ गले में ही नहीं हाथ में भी पहनने का ट्रेंड चल रहा है। कुछ महिलाएं बार- बार टूटने के चलते गले में मंगलसूत्र पहनने से बचती हैं, ऐसे में ब्रेस्लेट वाला मंगलसूत्र उनके लिए बेस्ट रहेगा। शिल्पा शैट्टी भी कई बार ब्रेसलेट स्टाइल मंगलसूत्र पहने स्पॉट हो चुकी हैं। इसके अलावा मंगलसूत्र डिजाइन वाली रिंग्स भी काफी ट्रेंड में हैं।

PunjabKesari

डायमंड मंगलसूत्र

डायमंड के शौक को पूरा करने के लिए आप काले और सोने के मोतियों से सजी डोर के बीच हीरे लगवा सकती हैं। इसे बहुत बड़े साइज का ना रखते हुए छोटे ही रखे, जिससे मंगलसूत्र डिसेंट और यूनिक दिखेगा। कैटरीना कैफ का डायमंड मंगलसूत्र काफी पसंद किया गया।  ऐसे मंगलसूत्र, नेकलेस और पेंडेट का काम भी देते हैं।

PunjabKesari
ये बातें भी रखें याद

अपना मंगलसूत्र, अन्य महिला के साथ शेयर न करें।
मंगलसूत्र में काले मोती जरूर होने चाहिए।
वहीं मंगलसूत्र डिजाइन और साइज चूज करें जिसे पहनने में आप कंफर्टेबल हो।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static