Bakrid Special: इस खास दिन पर देखिए दुनिया की सबसे आलीशान मस्जिद

punjabkesari.in Wednesday, Aug 22, 2018 - 05:10 PM (IST)

दुनियाभर में आज 'इस-उल-जुहा' अर्थात बकरीद का त्योहार बड़े ही उल्लास के के साथ मनाया जा रहा है। इस दिन लोग मस्जिद में नमाज अदा करने के साथ अलग-अलग तरह के पकवान बनाते है। आज हम आपको इस खास मौके पर दुनियाभर की सबसे खूबसूरत मस्जिदों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए बकरीद के इस खास मौके हम आपको रूबरू करवाते है दुनिया की बेहतरीन मस्जिदों से।
 

1. ईरान, अल-मुल्क मस्जिद
ईरान के शिराज प्रांत में स्थित नासिर अल-मुल्क मस्जिद बाहर से तो साधारण दिखती है लेकिन अंदर से इसका नजारा देखकर हर कोई हैरान हो जाता है। इसके उपर सूरज की रोशनी पड़ते ही यह मस्जिद जगमगाने लगती है। इस मस्जिद में कांच की कारीगरी की गई है और इसके फर्श पर बिछे पर्शियन कारपेट भी काफी खूबसूरत है।

PunjabKesari
PunjabKesari

2. अबू धाबी, शेख जैयद ग्रैंड मस्जिद
आबु धाबी में बनी शेख जैयद ग्रैंड मस्जिद भी दुनिया की सबसे आलीशान मस्जिदों में से एक है। ब्हाइट मार्बल से बनी इस मस्जिद में ईद के दिन खास तरीके से जश्न मनाया जाता है।

PunjabKesari

3. काबा, अल हरम मस्‍जिद
इस्‍लाम के सबसे पवित्र स्‍थान में से एक काबा की इस मस्जिद को देखकर भी हर कोई हैरान रह जाता है। इस मस्‍जिद आकार में विश्‍व की सबसे बड़ी मस्‍जिद में शुमार में है।

PunjabKesari

4. मदीना, मस्‍जिद ए नबवी
मदीना में स्‍थित मस्‍जिद ए नबवी को पैगंबर की मस्जिद भी कहा जाता है। दूसरा सबसे बड़ा पवित्र स्थल माना जाने वाली इस मस्जिद में ईद के दिन भारी संख्या में लोग आते हैं।

PunjabKesari

5. लखनऊ, बड़ा इमामबाड़ा
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में बनी इमामबाड़ा मस्जिद का नाम दुनिया की बड़ी मस्जिदों में शामिल है। सबसे पुरानी और आलीशान मस्जिदों में से एक इस मस्जिद को देखने के लिए भी टूरिस्ट दूर-दूर से आते हैं।

PunjabKesari

6. मोरक्‍को, हसन मस्‍जिद
इस मस्जिद को दुनिया की सबसे बड़ी मस्जिद में से एक माना जाता है। इस 60 मंजिल में बनी 210 मीटर ऊंची मीनार विश्‍व में सबसे बड़ी मीनार है। इस मीनार पर लेजर लाइट लगी है जो मक्‍का की ओर इशारा कर रही हैं।

PunjabKesari

7. ब्रूनेई, सुल्‍तान उमर अली सैफुद्दीन मस्‍जिद
ब्रूनेई में स्‍थित सुल्‍तान उमर अली सैफुद्दीन मस्‍जिद एक शाही मस्‍जिद है, जिसे ब्रुनेई के सुल्‍तान ने बनवाया था। इसे विश्‍व की सबसे खूबसूरत मस्‍जिद कहा जाता है। विश्वभर से पर्यटक इस मस्जिद को देखने के लिए आते हैं।

PunjabKesari
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Related News

static