‘धुरंधर 2’ का आलीशान विला असल में अमृतसर में, जानें ‘आनंदा’ बंगले की खासियत और डिजाइन
punjabkesari.in Monday, Mar 23, 2026 - 04:46 PM (IST)
नारी डेस्क: फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में दिखाया गया कराची का शानदार विला असल में पाकिस्तान में नहीं, बल्कि पंजाब के Amritsar में स्थित है। इस आलीशान घर को आर्किटेक्चर फर्म 23DC Architects ने डिजाइन किया है। यह बंगला फिल्म में हमजा अली मजारी (रणवीर सिंह) और यालीना का घर दिखाया गया है, जिसने दर्शकों का खूब ध्यान खींचा।
‘आनंदा’ है इस बंगले का असली नाम
इस खूबसूरत बंगले का असली नाम ‘आनंदा’ है। आर्किटेक्ट्स ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा करते हुए बताया कि उन्हें खुशी है कि उनका डिजाइन किया हुआ यह घर फिल्म का हिस्सा बना। रणवीर सिंह और सारा अर्जुन की मौजूदगी ने इस घर को फिल्म में और भी खास बना दिया है।
मॉडर्न आर्किटेक्चर और प्रकृति का मेल
‘आनंदा’ बंगले की सबसे खास बात इसका ओपन और हवादार डिजाइन है। यहां पारंपरिक ईंटों की दीवारों की जगह बड़े-बड़े कांच के पैनल और खिड़कियां इस्तेमाल की गई हैं। इन कांच की दीवारों से प्राकृतिक रोशनी सीधे घर के अंदर आती है, जिससे घर हमेशा रोशन और फ्रेश महसूस होता है। यह डिजाइन मॉडर्न आर्किटेक्चर और प्रकृति के बीच एक शानदार संतुलन बनाता है।
इंटीरियर में सादगी और लग्जरी का संतुलन
घर के अंदर ऑफ-व्हाइट मार्बल फ्लोरिंग और हल्के रंगों का इस्तेमाल किया गया है, जिससे एक शांत और एलिगेंट माहौल बनता है। यह बंगला दिखाता है कि बिना ज्यादा सजावट के भी घर को क्लासी और लग्जरी बनाया जा सकता है।
ये भी पढ़ें: तुलसी कुमार का दिल्ली वाला घर: 210 करोड़ की लग्जरी, हर कोना रॉयल और मॉडर्न
स्पाइरल ब्लैक मार्बल सीढ़ी है खास आकर्षण
इस घर का सबसे खास हिस्सा है बीच में बनी काले रंग की घुमावदार (स्पाइरल) मार्बल सीढ़ी। यह सीढ़ी सिर्फ ऊपर जाने का रास्ता नहीं है, बल्कि घर का सेंटर ऑफ अट्रैक्शन भी है। हल्के रंगों के बीच काले रंग का यह एलिमेंट पूरे इंटीरियर को एक अलग ही लुक देता है।

मिनिमलिस्ट और मॉडर्न डेकोर
घर के लिविंग रूम और बेडरूम में मॉडर्न और मिनिमलिज्म डिजाइन अपनाया गया है। यहां “कम ही ज्यादा है” का कॉन्सेप्ट साफ नजर आता है।
कम लेकिन क्लासी फर्नीचर, जैसे
बेज और ब्लैक शेड्स के मखमली सोफे एब्सट्रैक्ट पेंटिंग छत से लटकता क्रिस्टल झूमर ये सभी मिलकर घर को एक शानदार और मॉडर्न लुक देते हैं।
नेचर से जुड़ा इंटीरियर
इस बंगले में इनडोर प्लांट्स और बाहर की हरियाली को खास जगह दी गई है। कांच की दीवारों से बाहर का प्राकृतिक दृश्य साफ दिखाई देता है, जिससे घर हमेशा ताजा और सुकून भरा लगता है। ‘धुरंधर 2’ में दिखाया गया यह आलीशान घर सिर्फ फिल्म का सेट नहीं, बल्कि असल में एक शानदार आर्किटेक्चर का उदाहरण है। अमृतसर में स्थित ‘आनंदा’ बंगला मॉडर्न डिजाइन, सादगी और प्रकृति के बेहतरीन मेल को दिखाता है, जो किसी भी होम डेकोर लवर के लिए इंस्पिरेशन बन सकता है।


