Fire Safety Device: ऊंची इमारत में आग लग जाए तो कैसे बचाएं अपनी जान? जानिए जरूरी सेफ्टी टिप्स
punjabkesari.in Saturday, Jun 27, 2026 - 03:30 PM (IST)
नारी डेस्क: आग लगने जैसी घटनाएं किसी भी व्यक्ति के जीवन को पलभर में बदल सकती हैं। हाल ही में लखनऊ के अलीगंज स्थित पुरनिया इलाके में एक बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। धुएं और आग के बीच कई लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। ऐसे हादसे एक बार फिर यह सवाल खड़ा करते हैं कि अगर किसी ऊंची इमारत में आग लग जाए और बाहर निकलने का रास्ता बंद हो जाए, तो क्या किया जाए? हादसा कभी बताकर नहीं आता, इसलिए पहले से तैयारी जरूरी भगवान न करे कि कभी ऐसी स्थिति का सामना करना पड़े, लेकिन पहले से सुरक्षा की तैयारी हमेशा समझदारी होती है। आजकल बाजार में ऐसे इमरजेंसी फायर एग्जिट डिवाइस भी उपलब्ध हैं, जिन्हें ऊंची इमारतों या घरों में पहले से फिक्स किया जा सकता है।
जरूरत पड़ने पर व्यक्ति इसमें सेफ्टी हार्नेस (बेल्ट) पहनकर नियंत्रित तरीके से रस्सी के सहारे नीचे उतर सकता है। हालांकि, इस तरह के Tool का इस्तेमाल केवल निर्माता के निर्देशों, उचित इंस्टॉलेशन और पहले से दी गई ट्रेनिंग या डेमो के अनुसार ही किया जाना चाहिए। आइए इस लेख में जानते हैं कि यह Emergency Exit Tool क्या है, यह कैसे काम करता है और किन परिस्थितियों में यह एक बेहद सेफ ऑप्शन साबित हो सकता है चालिए आपको बताते हैं हमारे इस आर्टिकल में......
चौथी मंजिल से छलांग नहीं, बल्कि Emergency Exit Test
सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं, जिनमें कोई व्यक्ति ऊंची बिल्डिंग से रस्सी के सहारे नीचे उतरता दिखाई देता है। पहली नजर में यह बेहद खतरनाक लगता है, लेकिन कई मामलों में यह किसी स्टंट का हिस्सा नहीं होता, बल्कि एक Emergency Exit Test होता है। ऐसे डेमो पूरी सुरक्षा व्यवस्था, तकनीकी जांच और प्रशिक्षित लोगों की निगरानी में किए जाते हैं। इनका उद्देश्य यह दिखाना होता है कि यदि आग या किसी अन्य आपात स्थिति में सीढ़ियां और मुख्य रास्ता बंद हो जाए, तो सुरक्षित तरीके से नीचे कैसे उतरा जा सकता है।
क्या है Emergency Exit Tool और कैसे करता है काम
Emergency Exit Tool एक ऐसा सुरक्षा उपकरण है, जिसे घर या बिल्डिंग की मजबूत दीवार या बालकनी पर पहले से इंस्टॉल किया जाता है। इसमें एक मजबूत रस्सी, ऑटोमैटिक डिसेंट सिस्टम और सेफ्टी हार्नेस (बेल्ट) होता है। आपातकाल की स्थिति में व्यक्ति हार्नेस पहनकर खुद को डिवाइस से जोड़ता है। इसके बाद कंट्रोल्ड स्पीड में रस्सी के सहारे नीचे उतरता है। इस तरह के उपकरण को इस्तेमाल करने से पहले उसकी सही इंस्टॉलेशन, समय-समय पर जांच और उपयोग की ट्रेनिंग बेहद जरूरी होती है।
क्या यह हर किसी के लिए सुरक्षित है
यह उपकरण तभी सुरक्षित माना जाता है, जब इसे निर्माता के निर्देशों के अनुसार लगाया गया हो और उपयोग करने वाला व्यक्ति इसकी ट्रेनिंग ले चुका हो। बिना जानकारी या घबराहट में इसका इस्तेमाल करना जोखिम भरा हो सकता है। इसलिए किसी भी Emergency Exit Device को खरीदने से पहले उसकी गुणवत्ता, वजन क्षमता, प्रमाणन और इंस्टॉलेशन की जानकारी जरूर लें।
आग लगने पर सबसे पहले क्या करें
अगर घर या बिल्डिंग में आग लग जाए तो सबसे पहले घबराने की बजाय तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दें। भारत में आप 101 या 112 पर कॉल कर सकते हैं। अगर सुरक्षित रास्ता उपलब्ध है तो तुरंत सीढ़ियों से बाहर निकलें। लिफ्ट का इस्तेमाल बिल्कुल न करें, क्योंकि आग लगने पर बिजली बाधित होने से लिफ्ट बीच में फंस सकती है।

धुएं से बचने का सही तरीका
आग से ज्यादा खतरनाक धुआं होता है। धुएं में मौजूद जहरीली गैसें कुछ ही मिनटों में व्यक्ति को बेहोश कर सकती हैं। अगर कमरे में धुआं भर गया हो तो सीधे खड़े होकर चलने की बजाय घुटनों और हाथों के बल रेंगते हुए बाहर निकलें। जमीन के पास हवा अपेक्षाकृत साफ होती है। यदि संभव हो तो नाक और मुंह पर गीला कपड़ा रखकर सांस लें।
अगर बाहर निकलने का रास्ता बंद हो जाए तो क्या करें
अगर दरवाजा खोलने से पहले वह गर्म महसूस हो, तो उसे खोलने की कोशिश न करें। इसका मतलब हो सकता है कि बाहर आग फैल चुकी है। ऐसी स्थिति में किसी सुरक्षित कमरे में जाएं, दरवाजा बंद करें और खिड़की के पास जाकर मदद के लिए आवाज दें। खिड़की से कूदने की कोशिश न करें। यदि आपके घर में पहले से Emergency Exit Tool लगा है और आप उसका उपयोग करना जानते हैं, तभी उसका इस्तेमाल करें।
घर में जरूर रखें ये Fire Safety उपकरण
आग जैसी आपात स्थिति से बचाव के लिए कुछ जरूरी उपकरण हर घर में होने चाहिए। हर मंजिल और बेडरूम के बाहर Smoke Alarm लगाएं। रसोई और अन्य जरूरी स्थानों पर ABC Type Fire Extinguisher रखें। समय-समय पर Fire Extinguisher और Smoke Alarm की जांच करते रहें। परिवार के सभी सदस्यों को Emergency Exit Plan के बारे में पहले से जानकारी दें। Fire Extinguisher इस्तेमाल करने का सही तरीका अगर आग शुरुआती स्तर पर है और उसे बुझाना सुरक्षित है, तो Fire Extinguisher का इस्तेमाल PASS तकनीक से करें।

P – Pull: सबसे पहले सेफ्टी पिन निकालें।
A – Aim: आग की लपटों पर नहीं, बल्कि उसकी जड़ पर निशाना लगाएं।
S – Squeeze: हैंडल दबाकर गैस छोड़ें।
S – Sweep: नोजल को दाएं-बाएं घुमाते हुए आग पर स्प्रे करें।
यदि आग तेजी से फैल रही हो, तो उसे बुझाने की कोशिश करने के बजाय तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुंचें।

