दिल्ली के क्नॉट प्लेस को खास और स्पैशल बनाती हैं ये 5 चीजें

punjabkesari.in Saturday, Aug 25, 2018 - 05:14 PM (IST)

भारत में एेसे कई शहर है, जो पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। एेसा ही एक शहर हैं दिल्ली। दिल्ली में टूरिस्ट को जितनी उत्सुकता लाला किला, कुतुब मीनार या ससंद भवन देखने की रहती है उतने ही उत्साह के साथ वह कनॉट प्लेस भी आते हैं। मगर क्या आप जानते हैं ऐसी कौन-सी जगहें है, जो क्नॉट प्लेस को खास बनाती है। अगर नहीं तो चलिए जानते हैं आखिर कौन-सी चीजें क्नॉट प्लेस को स्पेशल बनाती हैं।
 

1. जनपथ शॉपिंग
कनॉट प्लेस दुनिया का 5वां सबसे महंगा मार्केट और चौथा सबसे महंगा ऑफिस डेस्टिनेशन है। क्नॉट प्लेस में आप ज्यूलरी से लेकर ड्रैसिस तक को बजट के हिसाब से खरीद सकती हैं। दिल्ली की इस मार्कीट में सिर्फ भारतीय ही नहीं बल्कि विदेशी लोग भी खूब शॉपिंग करने आते हैं।

PunjabKesari

2. ओडियन पान
यहां एक या दो नहीं बल्कि 3-3 पान की दुकानें हैं। अगर आप भी पान खाने के शौकीन हैं तो पहुंच जाए क्नॉट प्लेस। यकीन मानिए यहां से बेहतरीन और टेस्टी पान आपने कहीं नहीं खाया होगा। ओडियन पान शॉप पर ने अपनी खासियत के कारण पिछले कई सालों से अपने लिए एक फैन फॉलोइंग तैयार कर ली है।

PunjabKesari

3. ऑक्सफर्ड बुक स्टोर
किताबों से प्यार करने वाले के लिए तो यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां आप अपनी फेवरेट किताबें खरीदने के साथ-साथ फेवरिट राइटर से मिल भी सकते हैं। यहां हर दिन नई-नई बुक्स लांच होती रहती हैं।

PunjabKesari

4. सेंट्रल पार्क में तिरंगा
कनॉट प्लेस के बीचों बीच स्थित सेंट्रल पार्क में लगा यह तिरंगा देश का सबसे ऊंचा (207 फीट) झंडा हैं। आप इसे कई किलोमीटर दूर से ही देख सकते हैं। अगर आप शॉपिंग कर-कर के थक गए हों या फिर कुछ देर का लंच ब्रेक लेना चाहते हैं तो सेंट्रल पार्क एक बेहतरीन ऑप्शन है। यहां हरियाली के साथ-साथ एक एम्फीथिएटर भी है जहां आपकल्चरल प्रोग्राम्स देख सकते हैं।

PunjabKesari

5. वेन्गर्स (Wenger's)
दिल्ली की सबसे फेमस पेस्ट्री शॉप वेन्गर्स पहले रेस्टोरेंट हुआ करती थी। आप यहां बेहतरीन फजी चॉकलेट केक, पुडिंग्स, फ्रेश ब्रेड, चॉकलेट्स, मूज और असॉर्टेड कुकीज का मजा ले सकते हैं। अगर आप क्नॉट प्लेस घूम-घूम कर थक जाएं तो यहां आकर अपनी भूख मिटाएं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Related News

static