25 दिसंबर को खत्म हो जाएगी दुनिया! यह भविष्यवाणी सुनते ही जान बचाने के लिए भागे लोग

punjabkesari.in Thursday, Dec 25, 2025 - 12:53 PM (IST)

नारी डेस्क: जहां दुनिया क्रिसमस को जाेर- शोर से मनाने में लगी हुई है तो वहीं दूसरी तरफ एबो नोआ के  फॉलोअर्स दुनिया के खत्म होने की तैयारी कर रहे हैं। एबो जो खुद को घाना का पैगंबर बताता है, का दावा है कि दुनिया में पैगंबर नोआ के दिनों की तरह एक बड़ी बाढ़ आएगी। यह भ्रमित कंटेंट क्रिएटर जिसके काफी फॉलोअर्स हैं, वह एक जहाज भी बना रहा है जो नोआ के जहाज की कॉपी है और कुछ जानवर भी इकट्ठा कर रहा है।

 

 

अपने कई सोशल मीडिया पोस्ट में, घाना के नोआ को खोई हुई पीढ़ी के लिए उपवास और प्रार्थना करते हुए देखा गया है। बोरी के कपड़े पहने इस आदमी का कहना है कि भगवान ने उसे एक नाव बनाने का काम सौंपा है, जैसा कि उत्पत्ति की किताब में यहोवा ने नोआ को निर्देश दिया था। घाना वेब एक लोकल न्यूज़ पोर्टल के अनुसार पैगंबर ने 25 दिसंबर, 2025 को शुरू होने वाली तीन साल की बाढ़ का सामना करने के लिए लगभग 10 लकड़ी की नावें बनाई हैं।

 

 

इबो नोआ सालों से कयामत की भविष्यवाणी करने वाले पहले  इंसान हैं। कुछ मौकों पर इन खुद को भविष्यवक्ता कहने वालों की कुछ भविष्यवाणियां लगभग सच हो गईं और फैंस पागल हो गए, जिससे उन्हें शोहरत मिला। अगस्त में पोस्ट किए गए “What will happen and how it will happen” शीर्षक वाले एक वीडियो में उसने दावा किया कि ईश्वर ने उसे बताया है कि 25 दिसंबर से लगातार तीन साल तक बारिश होगी, एबो का कहना है कि वह इस पूरे समय एक आर्क पर ही रहकर जीवन बिताएगा।


 सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोग उसके दावों पर हैरानी जता रहे हैं और यह देखकर चौंक गए हैं कि उसके अनुयायी उसकी बातों पर बिना सवाल किए भरोसा कर रहे हैं, यहां तक कि अपनी पूरी संपत्ति भी त्याग रहे हैं। हजारों लोग तोडरकर उसकी बनाई नावों पर शरण लेने भी पहुंच गए। सोशल मीडिया पर कई ऐसी वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें एबो की नाव में अपनी जगह पहले से बुक करते देखा जा सकता है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static