रसोईघर के मसालों में छिपा है आपके भाग्य व किस्मत का राज

punjabkesari.in Wednesday, Dec 16, 2020 - 12:13 PM (IST)

खाना बनाने के लिए अलग-अलग मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। इससे भोजन का स्वाद बढ़ने के साथ सेहत भी बरकरार रहती है। मगर बात ज्योतिष व वास्तुशास्त्र की करें तो इन मसालों का संबंध ग्रहों से भी माना जाता है। ऐसे में ये व्यक्ति के भाग्य के साथ भी जुड़े होते हैं। रसोईघर में रखें ये मसाले सेहत के साथ जीवन की परेशानियां दूर करने में मदद करते हैं। ऐसे में घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने के साथ अन्न व धन से जुड़ी समस्याओं से मुक्ति मिलती है। तो चलिए जानते हैं ये मसाले किस तरह से हमारे भाग्य पर प्रभाव डालते हैं...


लौंग और काली मिर्च 

लौंग और काली मिर्च का दूध में मिलाकर पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होने में मदद मिलती है। इनका सुबह या रात के समय सेवन करने से सेहत में सुधार आता है। इसके साथ ही वास्तु के अनुसार, इसे शनि प्रधान मसाला कहा जाता है। ऐसे में दोनों को तेल में मिलाकर दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही सेहत से जुड़ी परेशानियां दूर होती है। 

PunjabKesari

हींग 

हींग खाने का स्वाद बढ़ाने का काम करती है। इसके साथ ही इस मसाले का संबंध बुध व बृहस्पति ग्रह से माना जाता है। ऐसे में दोपहर के समय इसका सेवन करने से सेहत बरकरार रहने के साथ गुस्सा कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

जीरा और दालचीनी

इनका संबंध बुध ग्रह से माना जाता है। इसके साथ ही इनमें कुछ अंश राहू का भी होता है। ऐसे में जीरे का सेवन दोपहर व दालचीनी को रात को खाने से सेहत में सुधार आता है। साथ ही शनिवार के दिन जीरे का दान देने से राहू-केतू का प्रभाव कम होने में मदद मिलती है। ऐसे में जीवन की परेशानियां दूर होकर घर में सुख-समृद्धि व शांतिभरा माहौल बना रहता है। 

PunjabKesari

सौंफ 

सौंफ को सीधे या मिश्री के साथ सेवन करने से पेट से जुड़ी व जी मिचलाना की परेशानियां दूर होती है। साथ ही यह इसे खाने से कुंडली में शुक्र और चन्द्र ग्रह मजबूत होता है। इसके अलावा जिन लोगों का मंगल कमजोर होता है उन्हें सौंफ और गुड़ को एक साथ खाकर ही घर से निकलना चाहिए। इससे मंगल ग्रह मजबूत होने के साथ सभी बिगड़ने काम बनने लगते हैं।

हल्दी 

हल्दी का संबंध बृहस्पति से होता है। इसके सेवन से इम्यूनिटी बढ़ने के साथ बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती है। रसोईघर में हल्दी होने से घर में कभी भी अन्न व धन की कमी नहीं आती है।  साथ ही पानी में चुटकीभर हल्दी मिलाकर नहाने से नजरदोष दूर होने के साथ शादी के संयोग खुलते हैं। इसके अलावा पति-पत्नी के झगड़े दूर होकर वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है। 

PunjabKesari

लाल मिर्च 

इसे सूर्य देव और मंगल ग्रह का मसाला माना जाता है। इसके सेवन से स्वाद ग्रंथी ठीक रहने के साथ शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही दुर्घटना से बचाव रहने के साथ समाज में सम्मान बढ़ता है। इसके अलावा कर्ज से परेशान लोगों को पानी में लाल मिर्च के बीज डालकर सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए। इससे कर्ज से मुक्ति मिलने के साथ कारोबार व व्यापार में तरक्की मिलती है। 

तेजपत्ता 

इसे बुध और शनि ग्रह का मसाला माना जाता है। ऐसे में इसके पत्ते को जलाने से घर में फैली नकारात्मक ऊर्जा सकारात्मक में बदल जाती है।


आपको हमारा आर्टिकल अच्छा लगा तो इसे लाइक, शेयर व कमेंट करना ना भूलें।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static