मसाला पाइनएप्पल रेसिपी

punjabkesari.in Friday, Apr 10, 2026 - 05:24 PM (IST)

नारी डेस्क : गर्मियों में कुछ खट्टा-मीठा और चटपटा खाने का मन हो तो मसाला पाइनएप्पल एक परफेक्ट ऑप्शन है। यह रेसिपी न सिर्फ स्वाद में लाजवाब है, बल्कि बहुत ही जल्दी और आसानी से बन जाती है। पाइनएप्पल की मिठास, नींबू की खटास और मसालों का तीखापन मिलकर इसे और भी खास बना देता है। यह एक हेल्दी और रिफ्रेशिंग स्नैक है, जिसे आप कभी भी बनाकर एन्जॉय कर सकते हैं।

Servings - 3

 

PunjabKesari

सामग्री

पाइनएप्पल – 350 ग्राम
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
नमक – 1/4 छोटा चम्मच
कश्मीरी लाल मिर्च – 1 बड़ा चम्मच
शहद – 1 बड़ा चम्मच
नींबू का रस – 1/2 छोटा चम्मच

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yum (@yum.recipe)

बनाने की विधि

1. सबसे पहले 350 ग्राम पाइनएप्पल को अच्छे से काटकर स्लाइस बना लें।
2. एक बाउल में लाल मिर्च पाउडर, नमक, कश्मीरी लाल मिर्च, शहद और नींबू का रस डालकर अच्छे से मिलाएं, ताकि स्मूद मिश्रण तैयार हो जाए।
3. अब इस मिश्रण में पाइनएप्पल के स्लाइस डालें और अच्छी तरह टॉस करें, ताकि मसाला हर स्लाइस पर अच्छी तरह लग जाए।
4. तैयार मसाला पाइनएप्पल को तुरंत सर्व करें और इसका स्वाद लें।
टिप: चाहें तो इसे ठंडा करके भी सर्व कर सकते हैं, इसका स्वाद और भी बढ़ जाएगा!

नोटः ऐसे ही नई-नई और टेस्टी रेसिपी के लिए हमारे Yum Recipes APP को डाउनलोड करें। 
iOS: https://apps.apple.com/in/app/id1225104109
Android: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.punjabkesari.yum


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static