Grand Punjabi Wedding में निभाई जाती है ये खास रस्में, इसके बिना अधूरी है शादी

punjabkesari.in Sunday, Nov 27, 2022 - 03:05 PM (IST)

पंजाबी वेडिंग मतलब जमकर मस्ती। इस शादी में जमकर धमाल होता है और अपनों के बीच लोग एक-एक पल का मजा लेते हुए प्यारी यादों को बनाते जाते हैं। इस सबके बीच में दूल्हा और दुल्हन कई रीति-रिवाज का हिस्सा बनते हैं, जो उन्हें व उनके परिवार को धीरे-धीरे करीब आने और समझने में मदद करता है। ये रस्में सीढ़ी की तरह होती हैं, जिन पर चलते हुए जोड़ा शादी तक पहुंचता है और हमेशा के लिए एक-दूजे का हो जाता है। यही वजह है कि हर रस्म की खास अहमियत होती है। 

PunjabKesari

रोका सगाई

रोका सगाई से पहले होने वाली रस्म है। जैसा कि नाम से ही साफ है, इस रस्म का मतलब होता है कि अब दूल्हा-दुल्हन का रिश्ता एक-दूसरे से तय हो चुका है और वे अब किसी अन्य को अपने रिश्ते के लिए नहीं देखेंगे। इसमें दोनों परिवार आपस में तोहफे लेते-देते हैं और रिश्ता पक्का होने की खुशी मनाते हैं। आजकल कई कपल्स रोका में ही सगाई करके  रिंग एक्सचेंज  भी कर लेते हैं। 

PunjabKesari

संगीत/ कीर्तन 

दूल्हे और दुल्हन दोनों के घर में पूजा और कीर्तन रखा जाता है, जिसमें विशेषतौर पर परिवार की महिलाएं हिस्सा लेती हैं। रिश्ते की शुभ शुरुआत के लिए रखे जाने वाला ये कार्यक्रम दिनभर चलता है और कभी-कभी देर रात को खत्म होता है। इसके बाद ढोलकी यानी संगीत सेरेमनी की बारी आती है। इसमें ढोल की थाप पर परिवार नाचता-गाता है। हालांकि, आजकल इसका रूप बदला हुआ है। मॉर्डन वेडिंग्स में डीजे का इंतजाम किया जाता है और दोनों परिवार के लोग अलग-अलग कोरियोग्राफ्ड परफॉर्मेंस देते दिखाई देते हैं।

PunjabKesari

मेहंदी सेरेमनी और जग्गो


ये एक बेहद अहम रस्म है। इसमें होने वाली दुल्हन के हाथ मेहंदी से सजाए जाते हैं, जिसके लिए परिवार की कोई महिला या फिर बाहर से आर्टिस्ट को बुलाया जाता है। होने वाली दुल्हन के हाथों के साथ ही पैरों को भी खूबसूरत ब्राइडल मेहंदी डिजाइन्स से सजाया जाता है और उसके गहरे रंग की रचने की आशा की जाती है। दूल्हे के हाथों में भी मेहंदी लगाई जाती है। वहीं जग्गो रस्म के दौरान होने वाली ब्राइड और ग्रूम रातभर जागते हैं और सबके साथ सेलिब्रेट करते हैं। इस दौरान दीये जलाए जाते हैं, जिन्हें दुल्हन की मामी अपने सिर पर लेकर चलती है।

PunjabKesari


हल्दी और चूड़ा

दूल्हा और दुल्हन के हाथ पीले करने के लिए उन्हें हल्दी लगाई जाती है। इसमें उनके परिवार के लोगों के साथ ही करीबी दोस्त भी शरीक होते हैं। लड़की को उसके मामा की ओर से चूड़ा चढ़ाया जाता है। इसे सब लोग छूते हैं और अपना आशीर्वाद देते हैं। 

PunjabKesari


सेहरा और घोड़ी चढ़ना

लड़का जब दूल्हे के लिबास में तैयार हो जाता है, तो उसकी बहन उसे सेहरा पहनाती है। इसके बाद एक छोटी सी पूजा की जाती है। बहन अपने भाई को सूरमा भी लगाती है ताकि उसे किसी की बुरी नजर ना लगे। परिवार और दोस्त मिलकर उसे घोड़ी चढ़ाते हैं।

PunjabKesari

 

उसके साथ छोटा बच्चा भी बैठता है, जो आमतौर पर भांजा-भतीजा या छोटा भाई होता है। पूरी बारात में वह दूल्हे के साथ ही रहता है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Recommended News

Related News

static