एक एक्टर-दूसरा पॉलिटिशियन, कैसे शुरू हुई Raghav-Parineeti की Lovestory

punjabkesari.in Wednesday, May 17, 2023 - 04:01 PM (IST)

इन दिनों नई जोड़ी, आप नेता राघव चड्ढा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा लाइमलाइट में हैं। दोनों की सगाई की तस्वीरें अब तक वायरल हो रही हैं दोनों ने कुछ दिन पहले ही दिल्ली के कपूरथला हाउस में इंगेजमेंट की। वैसे इन दोनों की सगाई के चर्चे सोशल मीडिया में काफी दिन पहले से ही हो रहे थे जब से दोनों को एक साथ स्पॉट किया जा रहा था लेकिन कपल ने किसी भी तरह से कोई पुष्टि नहीं की थी। वहीं परिणीति का एक्टर को छोड़ एक पॉलिटिशन को अपना हमसफर चुनना, सबको हैरान कर रहा है। वहीं कई यूजर्स तो यह जानने के लिए बेकरार है कि दोनों मिले कब और पहली मुलाकात कहां हुई और दोनों का प्यार कैसे परवान चढ़ गया? चलिए इस बारे में आपको बताते हैं वहीं साथ ही में आपको इनकी फैमिली से भी मिलवाते हैं...

PunjabKesari

दोनों एक दूजे से लंदन में मिले थे ये अब की नहीं तब की बात है जब दोनों लंदन में पढ़ाई करने के लिए गए थे। परी, मेनचेस्टर बिजनेस स्कूल से अपनी ट्रिपल ओनर्स बिजनेस, फाइनेंस और इक्नोमिक्स कर रही थी और राघव लंदन स्कूल ऑफ इक्नोमिक्स में इक्नोमिक्स पढ़ रहे थे दोनों का इंट्रस्ट इक्नोमिक्स में था और दोनों एक दूसरे के टच में थे और एक दूसरे के अच्छे दोस्त थे।

उसके बाद दोनों की राहें अलग हो गई और फिर एक बार दोनों की मुलाकात साल 2022 में हुई जब राघव परी से मिलने उनकी अपकमिंग फिल्म चमकीला के सेट पर पहुंचे थे। बस वहीं से दोनों ने अपने रिलेशनशिप को आगे बढ़ाने का फैसला लिया और दोनों प्यार में चढ़ गए। बस कुछ महीनों के बाद दोनों ने एंगेजमेंट कर ली और अब शादी की तैयारियों में लगे हैं हालांकि अभी कोई फिक्स डेट सामने नहीं आई है।

PunjabKesari

वहीं दोनों की फैमिली की बात करें तो परिणीति के पापा पवन चोपड़ा बिजनेसमेन हैं और आर्मी में अंबाला कैंट में अपना सामान सप्लाई करते हैं। वहीं परी की मम्मी रीना मल्होत्रा चोपड़ा आर्टिस्ट हैं। वह अपनी पेंटिंग और आर्ट की एग्जीबिशन्स लगाती रहती हैं।

परिणीति के दो भाई हैं। शिवांग और सहज चोपड़ा। दोनों ही परिणीति से छोटे हैं। परिणीति अपने भाइयों के काफी करीब है। सहज ने अपनी ग्रेजुशन के बाद फैमिली बिजनेस की ओर रुख किया वहीं दिल्ली की एक मशहूर कुकीज फ्रैंचाइजी चला रहे हैं। उनका अपना एक रेस्टोरेंट भी है। सहज ने परिणीति चोपड़ा की फिल्म दावत-ए-इश्क में असीसटेंट डायरेक्टर का काम किया है।

PunjabKesari

वहीं, परी के दूसरे भाई शिवांग डॉक्टर हैं। हालांकि वह इंटरटेनमेंट की दुनिया से कोसो दूर हैं। उनकी कजिन सिस्टर प्रियंका चोपड़ा के बारे में तो आप जानते होंगे। प्रियंका का एक्टिंग करियर काफी इंस्पायरिंग रहा है। परिणीति की एक और बहन है जिनका नाम मीरा चोपड़ा है वह भी एक्ट्रेस हैं हालांकि वह प्रियंका और परीणीति जितनी फेमस नहीं है। प्रियंका के हसबैंड और परी के जीजू निक जोनस अमेरिकन पॉप स्टार है। उनकी ताई जी मधु चोपड़ा को तो सब जानते हैं। वह पेशे से डॉक्टर हैं और फिल्म प्रोड्यूसर भी। हालांकि परीणीति की फैमिली काफी बड़ी है लेकिन फैमिली के हर मेंबर की जानकारी सोशल मीडिया पर उपलब्ध नहीं है।

PunjabKesari

वहीं राघव के घरवालों की बात करें तो राघव का जन्म दिल्ली में सुनील और अलका चड्ढा के घर हुआ। राघव के पापा बिजनेसमेन हैं और मां एक होममेकर। राघव प्राइवेसी पसंद है और अपने घर वालों की ज्यादा जानकारी वह पब्लिक नहीं करते। रिपोर्ट्स की मानें तो राघव की छोटी बहन भी चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं हालांकि इस बारे में राघव ने कभी कुछ नहीं कहा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static