1.4 Billion Dollar Net Worth वाली Rihanna, कैसे बनीं दुनिया की सबसे अमीर Singer

punjabkesari.in Sunday, Apr 26, 2026 - 03:04 PM (IST)

नारी डेस्क: ग्लोबल पॉप स्टार Rihanna को आखिर कौन नहीं जानता , वे बारबाडोस की एक पॉप और रिदम-एंड-ब्लूज़  गायिका हैं, बता दे कि ​​वे अपनी बहतरीन  आवाज़ और फैशनेबल लुक्स के लिए जानी जाती हैं। Rihanna का पूरा नाम रॉबिन रिहाना फेंटी हैं। आपको जान कर हैरानी होगी कि  रिहाना 21वीं सदी की सबसे अधिक बिकने वाली महिला रिकॉर्डिंग कलाकारों में से एक हैं। संगीत के अलावा, वह अपने फैशन ब्रांड 'फेंटी' और कॉस्मेटिक लाइन 'फेंटी ब्यूटी' के लिए भी जानी जाती हैं।  ग्लोबल पॉप स्टार Rihanna  अप्रैल 2026 के आखिरी हफ्ते में भारत के मुंबई दौरे पर हैं। दो साल पहले जामनगर में अंबानी परिवार के समारोह में परफॉर्म करने के बाद यह उनकी भारत में दूसरी बड़ी यात्रा है। Well  रिहाना कौन हैं क्या करती हैं उनका भारत से क्या रिश्ता हैं चलिए आपको सब कुछ बताते हैं इस आर्टिकल  में.......

दूसरी बार भारत आई  रिहाना 

बता दे कि इस समय  सिंगर भारत आई  हैं ,ऐसे में सब के मन में यह सवाल हैं कि आखिर रिहाना यहां क्या करने आई है। क्या वो कोई कॉन्सर्ट करेंगी  Well आपको बता दे कि  रिहाना  फेंटी ब्यूटी के स्टोर लॉन्च इवेंट में आई हैं , इससे पहले रिहाना को एक और इवेंट में देखा गया था।  यहां वो बटर येलो आउटफिट में नजर आई थीं।  इस आउटफिट के साथ उन्होंने भारत के दो बड़े डिजाइनर्स मनीष मल्होत्रा और सब्यसाची की डिजाइन की खूबसूरत इंडियन ज्वेलरी पहनी थी।

रिहाना का बचपन काफी मुश्किलों भरा रहा 

रिहाना का जन्म बारबाडोस के ब्रिजटाउन में सेंट माइकल में हुआ। उनके पिता रोनाल्ड फेंटी और मां मोनिका फेंटी हैं। उनके दो छोटे भाई हैं।   रिहाना के पेरेंट्स तभी अलग हो गए थे जब वो महज 14 साल की थी। इस से रिहाना की ज़िन्दगी पर काफी गहरा असर पड़ा था , जिसके बाद उन्होंने म्यूजिक में करियर बनाने का फैसला किया। बता दे कि रिहाना हमेशा ही आपने पर्सनल लाइफ को लेकर मीडिया में चर्चा का विषय बानी रहती हैं। सिंगर 2021 में एक बार सुर्कियों में आ गई थी जब उनके रैपर ASAP Rocky के साथ रिलेशनशिप रूमर्स फैले थे,साल 2022 में उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया।  2023 में रिहाना ने सुपर बाउल हाफटाइम शो में अपने बेबी बंप के साथ परफॉर्म करके खुलासा किया कि वह फिर से प्रेग्नेंट हैं, उसी साल अगस्त में रिहाना ने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया।

 बात अगर करे सिंगर के नेट वर्थ कि तो  रिहाना की कुल संपत्ति लगभग 1.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर है, जो उन्हें दुनिया की सबसे धनी संगीतकारों में से एक बनाती  है। आपको उनके सांग्स कैसे लगते  हैं हमे कमेंट बॉक्स में बताएं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static