दिल्ली में गर्मी ने तोड़ दिया 14 साल का रिकॉर्ड, 2 जून तक नहीं सुधरेंगे हालात

punjabkesari.in Thursday, May 21, 2026 - 12:30 PM (IST)

नारी डेस्क: दिल्ली में वीरवार को न्यूनतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो लगभग 14 वर्षों में मई महीने की सबसे गर्म रात रही। यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दी। आईएमडी ने बताया कि इससे अधिक न्यूनतम तापमान आखिरी बार 26 मई, 2012 को था, जब न्यूनतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, गर्म रात तब घोषित की जाती है जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रहता है और न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस से 6.4 डिग्री सेल्सियस तक अधिक रहता है। 


यह भी पढ़ें: सलमान खान के गुस्से को ठंडा करने के लिए पपाराजी ने मांगी माफी
 

मौसम केंद्रों में, सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के सामान्य तापमान से 5.2 डिग्री अधिक है, इसके बाद रिज में 30.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य तापमान से 4.4 डिग्री अधिक है। शहर में 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया गया है क्योंकि अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है और मौसम विज्ञान विभाग ने दिन में लू चलने का पूर्वानुमान लगाया है। इसी बीच 25 मई से नौतपा की शुरुआत होने जा रही है, जो 2 जून तक चलेगी। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, इस दौरान कई राज्यों में लू चलने और तापमान के नए रिकॉर्ड बनने की संभावना है।
 

यह भी पढ़ें: मरने के बाद भी एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा ही हो रही बेकदरी !
 

 केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 153 दर्ज किया गया, जो 'मध्यम' श्रेणी में था। सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच का एक्यूआई 'अच्छा', 51 से 100 'संतोषजनक', 101 से 200 'मध्यम', 201 से 300 'खराब', 301 से 400 'अत्यंत खराब' और 401 से 500 'गंभीर' माना जाता है।  लोगों को बिना जरूरी काम के दोपहर में बाहर न निकलने, शरीर को हाइड्रेट रखने और धूप से बचने की सलाह दी है
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static