फेरों से चंद सेकंड पहले दूल्हे की गिरी विग, दुल्हन बोली- नहीं करूंगी गंजे से शादी

punjabkesari.in Tuesday, May 24, 2022 - 03:55 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक शादी में उस समय बवाल मच गया जब दुल्हन ने दूल्हे को अपना जीवनसाथी बनाने से इंकार कर दिया। दूल्हा विग लगाकर शादी करने जा रहा था, जिसकी पोल फेरों से कुछ समय पहले ही खुल गई। दुल्हन के परिवार वालों ने झूठ बोलने और धोखा देने के आरोप में  दूल्हे को बंधी बना लिया।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार उन्नाव जिले के सफीपुर क्षेत्र के एक गांव में कानपुर से गाजे- बाजे के साथ बारात दूल्हन के दरवाजे पर पहुंची। बरातियों का जोरदार स्वागत किया, दूल्हा दुल्हन ने एक दूसरे को जयमाला पहनाई। फेरों के लिए दूल्हा मंडप में पहुंचा ही थी वह अचानक चक्कर आ जाने के कारण वह बेहोश हो गया।

PunjabKesari
दूल्हे के मुंह पर पानी मारा गया और इस बीच दुल्हन के भाई ने जैसे ही सिर पर हाथ मला तो उसके  दूल्हे की विग उतर गई। सभी लोग यह देखकर हैरान रह गए कि दूल्हा गंजा है और वह बात लड़की वालों से छिपाई गई थी। बस फिर क्या था लड़की ने शादी करने से इंकार कर दिया। समझाने के बाद भी दुल्हन अपनी बात पर अड़ी रही।

PunjabKesari

इतना ही नहीं दुल्हन पक्ष ने धोखा देने के आरोप में दूल्हे को बंधक बना लिया। इसके बाद पंचायत बुलाई गई और पूरा हिसाब लिखित में होने के बाद दूल्हा बीना दुल्हन के वापस लौट गया। साथ में यह भी तयहुआ कि  वर पक्ष कन्या पक्ष को 5 लाख 60 हजार रुपये जो खर्चा हुए हैं वो देगा। दुल्हन के परिवार वालों ने कहा कि दूल्हे के परिवार को यह बात नहीं छिपानी चाहिए थी कि वह गंजा था।  हम दुल्हन को मानसिक रूप से तैयार कर सकते थे और वह चौंकती नहीं। आप असत्य पर शादी की उम्मीद नहीं कर सकते हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static