वेट लॉस की दवा Ozempic से हो सकते हैं गंजे! नई स्टडी

punjabkesari.in Thursday, Apr 23, 2026 - 02:19 PM (IST)

नारी डेस्क: वेट लॉस के लिए आजकल दुनिया भर में Ozempic और Wegovy का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। सोशल मीडिया और फिटनेस ट्रेंड्स के चलते कई लोग इन दवाओं की ओर आकर्षित हो रहे हैं, लेकिन इनके संभावित साइड इफेक्ट्स को लेकर अब नई जानकारी सामने आई है। Ozempic को मूल रूप से टाइप-2 डायबिटीज के इलाज के लिए बनाया गया था, लेकिन यह वजन घटाने में भी असरदार पाई गई। वहीं Wegovy को खास तौर पर मोटापे के इलाज के लिए ही विकसित किया गया है। दोनों दवाओं में एक ही एक्टिव कंपाउंड “सेमाग्लूटाइड” होता है, लेकिन वेगोवी में इसकी मात्रा ज्यादा होती है, जिससे इसका असर भी अधिक देखा जाता है।

 नई स्टडी में क्या सामने आया

हालिया रिपोर्ट्स में संकेत मिले हैं कि इन दवाओं का इस्तेमाल करने वाले कुछ लोगों में बाल झड़ने की समस्या देखी गई है। हालांकि यह हर व्यक्ति में नहीं होता और इसे सीधे तौर पर इन दवाओं का आम साइड इफेक्ट नहीं माना गया है। विशेषज्ञों के मुताबिक, तेजी से वजन घटने के दौरान शरीर पर स्ट्रेस बढ़ जाता है, जिससे हार्मोन और पोषण संतुलन प्रभावित हो सकता है।

PunjabKesari

  तेजी से वजन घटने का असर

डॉक्टर्स का कहना है कि जब वजन बहुत जल्दी कम होता है, तो शरीर “फिजिकल स्ट्रेस” की स्थिति में चला जाता है। इस दौरान बालों की जड़ों पर असर पड़ सकता है और एक स्थिति पैदा हो सकती है जिसे टेलोजन एफ्लुवियम कहा जाता है। इस स्थिति में बाल अचानक ज्यादा मात्रा में गिरने लगते हैं, लेकिन यह स्थायी गंजेपन का कारण नहीं बनता।

ये भी पढ़ें:  शौक से खा रहे हैं तरबूज? तो पहले जान लें इसके होने वाले नुकसान!

 क्या है टेलोजन एफ्लुवियम?

Telogen Effluvium एक अस्थायी स्थिति है, जिसमें बालों के फॉलिकल्स समय से पहले रेस्टिंग फेज में चले जाते हैं। यह समस्या आमतौर पर किसी बड़े बदलाव जैसे तेजी से वजन घटाने, तनाव या पोषण की कमी के 3 से 6 महीने बाद दिखाई देती है। अच्छी बात यह है कि यह स्थिति स्थायी नहीं होती और कुछ महीनों में बाल दोबारा उगने लगते हैं।

PunjabKesari

 एक्सपर्ट्स की सलाह 

डॉक्टर्स सलाह देते हैं कि अगर बाल ज्यादा झड़ रहे हैं, तो शरीर में आयरन, विटामिन D, जिंक और प्रोटीन की जांच जरूर करानी चाहिए। साथ ही संतुलित डाइट लेना, पर्याप्त प्रोटीन शामिल करना और जरूरत पड़ने पर सप्लीमेंट्स लेना फायदेमंद हो सकता है। विशेषज्ञ मानते हैं कि वजन घटाने की प्रक्रिया धीरे-धीरे और संतुलित तरीके से करनी चाहिए। बहुत तेजी से वजन कम करने से शरीर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। इसके अलावा बालों पर ज्यादा केमिकल, हीट स्टाइलिंग और टाइट हेयरस्टाइल से बचना भी जरूरी है ताकि बालों की सेहत बनी रहे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static