बर्फ की चादर से ढका धरती का स्‍वर्ग, गुलमर्ग का खूबसूरत नजारा दिला देगा Switzerland की याद

punjabkesari.in Monday, Dec 06, 2021 - 03:08 PM (IST)

कश्मीर घाटी में प्रसिद्ध पर्यटक स्थल गुलमर्ग घाटी का सबसे ठंडा क्षेत्र रह है। धरती के इस स्‍वर्ग में  न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बर्फ की सफेद चादर से ढका यह स्थान पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है । दूर-दूर से लोग यहां सुहाने मौसम का लुत्फ उठाने पहुंच रहे हैं।  हर किसी को यहां आकर कश्मीर की इस सुन्दर वादी के मज़े जरुर लेने चाहिए। 

PunjabKesari
समुद्र तल से 2730 मी. की ऊंचाई पर है गुलमर्ग 

गुलमर्ग की सुंदरता के कारण ही इसे धरती का स्‍वर्ग भी कहा जाता है। फूलों के प्रदेश के नाम से मशहूर यह स्‍थान बारामूला ज़िले में स्थित है। यहाँ के हरे भरे ढलान सैलानियों को अपनी ओर खींचते हैं। समुद्र तल से 2730 मी. की ऊंचाई पर बसे गुलमर्ग में सर्दी के मौसम के दौरान यहाँ बड़ी संख्‍या में पर्यटक आते हैं।

PunjabKesari
स्विट्जरलैंड को भी देता है मात 

 गुलमर्ग की ढलान और मैदानों की खूबसूरती स्विट्जरलैंड को भी मात देती है। तभी तो फिल्‍मी सितारों से लेकर देश-विदेश की हस्तियां इन खूबसूरत वादियों का दीदार कर चुकी हैं। यहां का वातावरण हर किसी को आकर्षित कर लेता है। ठंड के दौरान यहां बर्फबारी के कारण स्कीइंग प्रेमियों के लिए सबसे बेहतरीन ढलान बनती है।

PunjabKesari

अद्भुत नजारे का आनंद जरुर लें 

खिलनमर्ग गुलमर्ग के आंचल में बसी एक खूबसूरत घाटी है। यहां के हरे मैदानों में जंगली फूलों का सौंदर्य देखते ही बनता है। खिलनमर्ग से बर्फ से ढ़के हिमालय और कश्‍मीर घाटी का अद्भुत नजारा देखा जा सकता है। गुलमर्ग से आठ किमी दूर स्थित निंगली नल्‍लाह एक धारा है जो अफरात चोटी से पिघली बर्फ और अलपाथर झील के पानी से बनी है। यह सफेद धारा घाटी में गिरती है और अंतत: झेलम नदी में मिलती है। घाटी के साथ बहती यह धारा गुलमर्ग का एक प्रसिद्ध पिकनिक स्‍पॉट है।

PunjabKesari
 ट्रैकिंग, मांउटेंन क्लाइबिंग का लें मजा

गुलमर्ग सिर्फ बर्फ से ढके पहाड़ों का शहर ही नहीं बल्कि यहाँ विश्व का सबसे बड़ा गोल्फ कोर्स भी है और देश का प्रमुख स्की रिज़ॉर्ट भी यहीं पर है। यहां आकर आप ट्रैकिंग, मांउटेंन क्लाइबिंग, गोल्फ, गोंडला राइड का भी मजा ले सकते हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static