एयरपोर्ट पर फोटोग्राफर्स को मुंह चिढ़ाते हुए नजर आए तैमूर, देखें तस्वीरें

punjabkesari.in Monday, Nov 18, 2019 - 01:51 PM (IST)

स्टार किड्स की जब भी बात आती है तो सभी किड्स को पीछे छोड़ते हुए तैमूर खान सबसे आगे रहते है। तैमूर न केवल उनके फैंस के बल्कि मीडिया के भी काफी चहेते है। तैमूर की हर एक्टिविटी पर नजर रखते हुए सोशल मीडिया पर उनकी काफी फोटो वायरल होती रहती है। वहीं तैमूर खान भी फोटोग्राफर्स को देखकर न केवल मुस्कराते है बल्कि फोटो भी क्लिक करवाते है लेकिन अब तैमूर खान शायद इन सबसे काफी परेशान हो चुके है और फोटोग्राफर को मुंह चिढ़ाते हुए नजर आते है।

PunjabKesari,nari

जी हां, हाल ही में जब तैमूर खान अपनी मां करीना के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए तो वहां पर फोटोग्राफर्स को देख कर जीभ चिढ़ाते हुए दिखाई दिए। 

 

PunjabKesari,nari

इन फोटों में तैमूर पर्पल कलर के आउटफिट में नजर आ रहे है। वहीं करीना येलो सूट में नजर आई। करीना के साथ सैफ अली खान लाइट पिंक कुर्ते और सफेद पायजामे में दिखाई दिए। 

 

PunjabKesari,nari

बता दें इससे भी एक पार्टी में जब फोटोग्राफर्स ने तैमूर को घेर लिया था तब इरिटेट हो चुके तैमूर ने सभी को रास्ते से हटने का इशारा करते हुए - एक्सक्यूज मी, बोला। इसके बाद वहां पर उपस्थित सभी लोग काफी हंसने लगे थे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

khushboo aggarwal

Recommended News

Related News

static