नींद नहीं, चेहरे पर सूजन की वजह हो सकती हैं ये बीमारियां

punjabkesari.in Tuesday, Jan 14, 2020 - 05:35 PM (IST)

खराब लाइफस्टाइल के चलते कब कौन सी बीमारी आपको लग जाए कुछ पता नहीं चलता। मगर बीमारी बहुत ज्यादा बढ़ जाए इससे पहले समय रहते इसकी जांच करवाना बहुत जरुरी है। जांच करवाने आप तभी जाएंगे जब आपको कुछ संकेत मिलेंगे। मगर कई बार संकेत मिलने के बावजूद हमें पूरी जानकारी होने की वजह से हम इन बीमारियों को इग्नोर कर बैठते हैं। आज हम आपको बताएंगे ऐसी 3 बीमारियों के बारे में, जो सबसे ज्यादा महिलाओं में देखने को मिलती हैं, मगर इसके शुरुआती लक्षणों को न पहचान पाने के कारण उनके लिए समस्या बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये बीमारियां और क्या है इनके शुरुआती संकेत...

 

एनीमिया

एनीमिया यानि खून की कमी। जिन महिलाओं में या किसी भी व्यक्ति में खून की कमी हो तो उसकी आंखें सूज जाती हैं। ऐसा अक्सर नींद से जागने पर दिखता है। आंखों पर सूजन के साथ-साथ व्यक्ति हमेशा थका हुआ और शरीर में कमजोरी भी महसूस करता है। इसके साथ कई बार त्वचा भी पीला पड़ना, सांस फूलना, चक्कर आना और मिट्टी खाने का दिल करना जैसे संकेत भी देखने को मिलते हैं।

Image result for tired women,nari

थायराइड

थायराइड के शुरुआती लक्षण एक दम से वजन बढ़ना होता है। कई बार वजन कम भी होने लगता है। जैसे-जैसे यह प्रॉबल्म बढ़ती रहती है, वैसे-वैसे महिलाओं की आवाज में भारीपन और खड़खड़ाहट होने लगती है। इस प्रॉबल्म के शुरुआत में भी आंखों के आसपास सूजन महसूस होती है। नींद न पूरी होने पर आंखों के आसपास हल्की सूजन दिखाई देती हैं मगर थायराइड में यह सूजन बहुत ज्यादा होती है, कई बार आंखों का साइज भी छोटा दिखाई देता है।

Related image,nari

कैंसर

वैसे तो कैंसर को शुरुआत में पहचान पाना मुश्किल है। मगर मुंह में छाले होना, और छाला ठीक होने के बाद जुबान पर काले दाग पड़ जाना, कैंसर के शुरुआती लक्षणों में से एक है। ओवेरियन कैंसर के शुरुआती लक्षण अनियमित पीरियड्स हैं, कई बार पीरियड्स के दौरान बहुत ज्यादा ब्लीडिंग होना भी इसके शुरुआती लक्षण माने जा सकते हैं। जरुरी नहीं ये दोनों समस्याएं कैंसर की ही निशानी हों, मगर फिर भी एक बार जांच करवाने के लिए डॉक्टर के पास जाने में कोई बुराई नहीं है। 

Image result for black spots on tongue,nari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Harpreet

Recommended News

Related News

static