बच्चे को गोद में लिए ड्यूटी करती दिखीं महिला ट्रैफिक पुलिस, स्वरा ने शेयर किया वीडियो

punjabkesari.in Monday, Mar 08, 2021 - 03:55 PM (IST)

महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर हर वो शख्स जिनकी जिंदगी में महिलाओं ने एक अहम भूमिका निभाई है उन्हें सलाम कर रहा है। इस बीच एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जो एक महिला के जज्बे को दिखा रहा है। स्वरा भास्कर ने एक महिला ट्रैफिक पुलिस काॅन्स्टेबल का वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

PunjabKesari

महिला ट्रैफिक पुलिस काॅन्स्टेबल का यह वीडियो चंडीगढ़ का है। एक ट्विटर यूजर गगनदीप सिंह ने ट्रैफिक महिला पुलिस काॅन्स्टेबल
का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। जिसे स्वरा ने अपने अकाउंट पर रीट्वीट किया है।

 

वीडियो में देखा जा सकता है कि चंडीगढ़ की महिला ट्रैफिक पुलिस जिसका नाम प्रियंका है अपने नवजात बच्चे को गोद में उठाकर अपनी ड्यूटी कर रही है। यूजर ने इस वीडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'चंडीगढ़ पुलिस कांस्टेबल प्रियंका ने सेक्टर 23-24 इंटरसेक्शन में अपने बच्चे को गोद में लेकर ट्रैफिक कंट्रोल किया। उनके जज्बे को सलाम।' 

PunjabKesari

स्वरा ने भले ही इस वीडियो को रीट्वीट कर कैप्शन में कुछ ना लिखा हो लेकिन उन्होंने अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए शब्दों की जगह इमोजी का इस्तेमाल किया है। भई, महिला पुलिस के काम के प्रति उनके जज्बे को हम भी सलाम करते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static