ये Actress पहले बनी संन्यासी, अब दोस्तों के साथ गोवा में दिखा रहीं ग्लैमरस अवतार

punjabkesari.in Friday, Mar 20, 2026 - 12:45 PM (IST)

नारी डेस्क: साल 2025 में महाकुंभ में गेरुआ चोला पहन संन्यासी जीवन अपनाने वाली ममता कुलकर्णी अब फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में वह दोस्तों के साथ गोवा में नजर आईं, जहां उनका ग्लैमरस और स्टाइलिश अवतार कैमरे में कैद हुआ। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो में उनका नया रूप फैंस को चौंका रहा है।

संन्यासी से ग्लैमरस तक का सफर

ममता कुलकर्णी ने पिछले साल किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर पद पर आसीन होकर आध्यात्मिक जीवन अपनाया था। इस दौरान उनके साध्वी वाले अवतार और धार्मिक गतिविधियों ने खूब चर्चा बटोरी। हालांकि, 27 जनवरी 2026 को उन्होंने महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा देते हुए कहा था कि उनके 25 साल के आध्यात्मिक जीवन का अभ्यास जारी रहेगा, लेकिन अब उनका नया रूप सोशल मीडिया पर हैरान कर रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by MAHAMANDLESHWAR YAMAIIMAMTA NANDGIRI (@mamtakulkarnimk)

गोवा में दिखा नया अंदाज

हाल ही में ममता कुलकर्णी दोस्तों के साथ गोवा पहुंचीं। उनके बोल्ड और ग्लैमरस अवतार की झलकियां सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। वीडियो में वह मोबाइल कैमरे के सामने सहज और कॉन्फिडेंट नजर आ रही हैं। बालों के नए स्टाइल और बदले हुए फैशन सेंस ने फैंस को काफी प्रभावित किया है। ममता का नया अवतार लोगों को हैरान कर रहा है। कुछ यूजर्स ने मजाक में कहा कि “ये तो नकली साध्वी निकलीं” या “भगवा के साथ मजाक क्यों किया?” वहीं, उनके फैंस इस नए अंदाज को भी पसंद कर रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं।

यें भी पढ़ें : सिर्फ 1-2 दिन में ही Periods हो जाते खत्म तो Expert ने बताया इसे सबसे खराब

टीवी कमबैक

करीब 25 साल बाद ममता कुलकर्णी ‘लाफ्टर शेफ 3’ के सेट पर भी नजर आई थीं। हालांकि, उनका नया ग्लैमरस अवतार सोशल मीडिया पर देख फैंस और क्रिटिक्स दोनों की नज़रें उन पर टिकी हैं। महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा देते हुए ममता ने लिखा था, मैं ममता मुकुंद कुलकर्णी पूरी तरह से सही मानसिक स्थिति में हूं। 27 जनवरी 2026 को किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा दे रही हूं। सत्य को वस्त्र या प्रतिमा की आवश्यकता नहीं होती। इस बयान से स्पष्ट है कि उनका आध्यात्मिक दृष्टिकोण अब भी कायम है, लेकिन बाहरी रूप और जीवनशैली में बदलाव देखने को मिल रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static