Govinda के अफेयर्स के बाद बेटी डिप्रेशन में चली गई, Sunita Ahuja ने खोले जिंदगी के कई राज

punjabkesari.in Thursday, Jul 02, 2026 - 06:40 PM (IST)

नारी डेस्क : इस समय बॉलीवुड के हीरो नंबर वन गोविंदा की वाइफ सुनीता आहूजा लाइमलाइट में हैं। लॉक अप के सीजन 2 ओटीटी शो में पहुंची सुनीता आहूजा अपने लाइफ से जुड़े बहुत सारे सीक्रेट्स बता रही हैं और एक बार फिर गोविंदा और उनके अफेयर की खबरें सुर्खियों में आ रही हैं। वैसे बता दें कि इससे पहले भी ऐसी कई बार खबरें आ चुकी हैं कि गोविंदा दो एक्ट्रेस के प्यार में ऐसा पड़े थे कि दो बार उनका तलाक होते होते बचा और बेटी टीना इस दुख के चलते डिप्रेशन तक में चली गई थी। चलिए वो किस्से आपको बताते हैं। एक समय गोविंदा, नीलम कोठारी से सच्ची मोहब्बत कर बैठे थे लेकिन मां के कहने पर उन्होंने सुनीता से शादी की क्योंकि मां की बात को वह कभी टालते नहीं थे।

PunjabKesari

दरअसल, जब गोविंदा नीलम के साथ फिल्में कर रहे थे तब उनकी सगाई सुनीता से हो चुकी थी। गोविंदा नीलम को देखते ही अपना दिल उनपर हार बैठे। शूटिंग के दौरान वह नीलम के करीब आ गए थे लेकिन कभी दिल की बात नहीं कह पाए। जब अफेयर की खबरें सुर्खियां बनी तो तो उनकी मां ने उन्हें फटकार लगाई थी और कहा कि चुपचाप सुनीता से शादी कर लो। गोविंदा ने सुनीता से शादी तो कर ली लेकिन उन्होंने शादी की बात छिपाई और नीलम के साथ फिल्में करते रहे।

यें भी पढ़ें : पेड़ पर उगने वाली ‘जलेबी’! सिर्फ 2 महीने बाजार में दिखती है, सेहत के लिए वरदान

सुनीता ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'जब नीलम (Neelam Kothari) से उनके अफेयर की खबर आ रही थी तब मैं निश्चिंत थी। मम्मी जी मेरे साथ थीं और मैं जानती थी कि चीची मेरे साथ कुछ गलत नहीं करेंगे। यहां नीलम से तो बात खत्म हुई लेकिन गोविंदा रानी मुखर्जी के प्यार में पड़ गए। उस समय की खबरों की मानें तो गोविंदा इस कद्र रानी के प्यार में दीवाने थे कि वह बीवी बच्चे छोड़कर रानी के साथ लिव इन में रहने लगे थे। फिल्म 'हद कर दी आपने' में रानी और गोविंदा ने साथ में काम किया था। शूटिंग के दौरान ही दोनों का अफेयर शुरू हुआ। खबरों की मानें तो दोनों लिव इन में रहने लगे थे और कहा जाता था कि गोविंदा उन पर खूब पैसे भी लुटाने लगे थे। इसका असर गोविंदा के बच्चों पर भी पड़ा।

PunjabKesari

खबरों के मुताबिक, गोविंदा की बेटी टीना डिप्रेशन में चली गई थी। यही नहीं उनकी बीवी सुनीता घर छोड़कर चली गई थी। अपना परिवार बिखरता देख गोविंदा ने रानी के साथ अपना रिश्ता तोड़ दिया। इस तरह गोविंदा का 2 बार तलाक होते-होते बचा। रानी के बाद गोविंदा का नाम रवीना टंडन के साथ भी जुड़ा हालांकि इनका रिश्ता ज्यादा देर तक टिक नहीं पाया। खैर अब ये अफेयर्स के किस्से सिर्फ बी-टाउन की अफवाहें हैं या कुछ सच्चाई। इस बारे में तो आपको सिर्फ गोविंदा या सुनीता ही बता सकते हैं। वैसे लॉकअप में आपको सुनीता आहूजा का गेम कैसे लग रहा है हमें बताना ना भूलें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Related News

static