Curd Facial: गर्मियों में सबसे बेस्ट, गारंटी से स्किन पर सिर्फ Glow दिखेगा

punjabkesari.in Monday, Mar 14, 2022 - 10:39 AM (IST)

गर्मियों में तेज धूप के कारण स्किन संबंधी समस्याएं होने लगती है। इसके कारण चेहरा समय से पहले ही बूढ़ा, बेजान दिखाई देने लगता है। इसके अलावा कई लड़कियों को चेहरे पर पिंपल्स, दाग, धब्बे, ब्लैक हेड्स, झाइयां व झुर्रियों की समस्या भी होने लगती हैं। इन सबसे बचने व चेहरे पर निखार लाने के लिए फेशियल करने की जरूरत होती है। इसके लिए आप चाहे तो घर पर ही दही से फेशियल कर सकती हैं। सभी चीजें नेचुरल होने से ये कोमलता से स्किन की सफाई करके चेहरे पर ग्लो लाने में मदद करेगा। चलिए जानते हैं घर पर स्टेप बॉय स्टेप दही से फेशियल करने का तरीका बताते हैं...

स्टेप- 1 स्क्रबिंग

 

ऐसे करें स्क्रब तैयार

दही- 1 चम्मच
जैतून/नारियल तेल- 1 चम्मच
पीसी चीनी- 1 चम्मच

PunjabKesari

स्क्रब करने का तरीका

इसके लिए एक कटोरी में सभी चीजें मिलाएं। अब चेहरे को गुलाब जल से साफ करें। इसके बाद स्क्रब को चेहरे पर लगाकर 2-3 मिनट तक मसाज करें। बाद में गुनगुने पानी से साफ कर लें। ध्यान दें, अगर आपकी स्किन ऑयली हैं तो इसमें तेल ना मिलाएं। अगर आपकी स्किन पर ब्लैक हेड्स है तो सबसे पहले 2-3 मिनट स्टीम ले। इसके बाद स्क्रब करें। आप स्किन को एक्सफोलिएट कने के हफ्ते में 2 बार स्क्रब कर सकते हैं।

 

स्टेप- 2 फेसपैक

 

ऐसे करें फेस पैक तैयार

दही- 1 चम्मच
बीटरुट पाउडर/ बेसन/ चावल का आटा/ कॉफी पाउडर- 1 चम्मच
बादाम पाउडर- 1 चम्मच
गुलाब जल-  1 चम्मच

PunjabKesari

ऐसे लगाएं फेसपैक

इसके लिए एक कटोरी में सभी चीजें मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं। तैयार पेस्ट को चेहरे लगाएं। 10 मिनट तक इसे लगा रहने दें। बाद में बोतल के ढक्कन से इसे साफ कर लें। आप चाहे तो पानी से मुंह भी धो सकते हैं। आप चाहे तो हफ्ते में 2 बार सिर्फ फेसपैक लगा सकते हैं।


दही फेशियल करने के फायदे

. इससे डेड स्किन साफ होकर त्वचा गहराई से पोषित होगी।
. चेहरे पर पड़े दाग-धब्बे, झाइयां, झुर्रियां दूर होने में मदद मिलती है।
. सनटैन की समस्या दूर होकर स्किन ग्लो करेगी।
. चेहरे पर मौजूद एक्स्ट्रा ऑयल साफ होकर स्किन साफ, निखरी, मुलायम व जवां नजर आएगी।
 

pc: freepik


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static