गर्मियों की टैनिंग से पाएं छुटकारा, संतरे के छिलके से बनाएं होममेड उबटन

punjabkesari.in Sunday, Mar 29, 2026 - 04:06 PM (IST)

नारी डेस्क : गर्मियों की शुरुआत होते ही तेज धूप और लू का असर सबसे पहले हमारी त्वचा पर दिखने लगता है। चेहरे, हाथ, गर्दन और पैरों पर टैनिंग की समस्या आम हो जाती है, जिससे त्वचा का रंग असमान और फीका नजर आने लगता है। साथ ही पसीना, धूल और गर्मी की वजह से स्किन पर दाने और जलन भी बढ़ जाती है। अगर आप भी इन समस्याओं से परेशान हैं, तो महंगे प्रोडक्ट्स की जगह आप घर पर ही एक आसान और असरदार होममेड उबटन बना सकते हैं, जो टैनिंग हटाने के साथ त्वचा को प्राकृतिक निखार देता है।

टैनिंग क्यों होती है?

टैनिंग एक सामान्य प्रक्रिया है, जो तेज धूप के संपर्क में आने पर होती है। जब हमारी त्वचा सूरज की हानिकारक किरणों से खुद को बचाने की कोशिश करती है, तो वह मेलेनिन (Melanin) नाम का पिगमेंट बनाने लगती है। यही मेलेनिन त्वचा को नुकसान से बचाता है, लेकिन इसकी अधिक मात्रा त्वचा के रंग को गहरा और असमान बना देती है। आसान शब्दों में समझें तो जितनी ज्यादा धूप, उतना ज्यादा मेलेनिन और उतनी ही ज्यादा टैनिंग। अगर समय रहते स्किन की सही देखभाल न की जाए, तो यह टैनिंग लंबे समय तक बनी रह सकती है और त्वचा की नैचुरल चमक भी खो सकती है।

PunjabKesari

टैनिंग हटाने के लिए प्राकृतिक उबटन कैसे बनाएं?

इस असरदार उबटन को बनाने के लिए आपको चाहिए
संतरे के छिलके का पाउडर
केसर
मुलेठी पाउडर
चंदन पाउडर
एलोवेरा जेल
(वैकल्पिक) गुलाब जल या कच्चा दूध।

यें भी पढ़ें : ब्रेस्ट कैंसर के छिपे संकेत: सिर्फ गांठ नहीं, इन शुरुआती लक्षणों को भी न करें नजरअंदाज

बनाने का तरीका

सभी सूखी सामग्री को एक बाउल में मिलाएं
इसमें एलोवेरा जेल डालकर पेस्ट तैयार करें
जरूरत पड़े तो गुलाब जल या दूध मिलाएं।
स्मूद पेस्ट तैयार कर लें।

PunjabKesari

इस्तेमाल कैसे करें

इस उबटन को चेहरे, गर्दन या प्रभावित हिस्सों पर लगाएं
15–20 मिनट तक सूखने दें
हल्के हाथों से रगड़ते हुए साफ पानी से धो लें
हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करें।

यें भी पढ़ें : डायबिटीज मरीजों को बिलकुल नहीं खानी चाहिए ये दाल, खाते ही बढ़ जाएगा Sugar Level

इस उबटन के फायदे

टैनिंग हटाने में मददगार: संतरे के छिलके में मौजूद विटामिन C त्वचा को साफ करके रंगत निखारता है।
स्किन को बनाता है ग्लोइंग: केसर और चंदन त्वचा को चमकदार बनाते हैं और नैचुरल ग्लो देते हैं।
डीप क्लीनिंग करता है: यह उबटन मृत कोशिकाओं (Dead Skin Cells) को हटाकर त्वचा को साफ करता है।
स्किन को ठंडक पहुंचाता है: एलोवेरा त्वचा की जलन कम करता है और गर्मी में ठंडक देता है।
रंगत को करता है समान: मुलेठी मेलेनिन को संतुलित करके स्किन टोन को इवन बनाती है।

लगाने से पहलें ध्यान दें इन बातों पर 

बहुत संवेदनशील त्वचा हो तो पहले पैच टेस्ट करें
उबटन लगाने के बाद धूप में तुरंत न जाएं
नियमित इस्तेमाल से ही बेहतर रिजल्ट मिलेगा
किसी भी एलर्जी होने पर उपयोग बंद करें।

PunjabKesari

गर्मियों में टैनिंग से बचना मुश्किल जरूर है, लेकिन सही देखभाल और प्राकृतिक उपायों से इसे कम किया जा सकता है। संतरे के छिलके से बना यह होममेड उबटन न सिर्फ टैनिंग हटाता है, बल्कि त्वचा को अंदर से पोषण देकर उसे हेल्दी और ग्लोइंग बनाता है। अगर आप भी बिना केमिकल के साफ और निखरी त्वचा चाहते हैं, तो इस आसान घरेलू नुस्खे को जरूर अपनाएं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static