100 बीमारियों की जड़ है ये सफेद चीज, इसकी जगह ट्राई करें ये 5 Natural Foods
punjabkesari.in Tuesday, Dec 23, 2025 - 05:39 PM (IST)
नारी डेस्क: आज के समय में मिठास हमारे खाने का अहम हिस्सा बन चुकी है, लेकिन सफेद चीनी का अत्यधिक सेवन सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकता है। हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज़, मोटापा, फैटी लिवर और हृदय रोग जैसी समस्याओं का मुख्य कारण अक्सर रोजमर्रा में खाई जाने वाली चीनी होती है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं कि मिठास छोड़नी ही पड़े। बाजार और घर में कई प्राकृतिक विकल्प मौजूद हैं, जिन्हें आप चीनी की जगह इस्तेमाल कर सकते हैं।
खजूर
खजूर एक बेहतरीन प्राकृतिक मिठास है, जिसमें कम कैलोरी और अधिक पोषक तत्व मौजूद होते हैं। फाइबर, मिनरल्स और विटामिन्स से भरपूर खजूर को पेस्ट बनाकर मिठाई, लड्डू या अन्य डिश में इस्तेमाल किया जा सकता है।

खजूर का पेस्ट बनाने का तरीका
1 कप बिना गुठली खजूर लें।1 कप गुनगुना पानी मिलाएं। 3/4 कप सामान्य पानी डालकर मिक्सी में पीस लें। इस पेस्ट को मिठास के लिए इस्तेमाल करें।
खजूर लड्डू
1 कप खजूर
1/2 कप बादाम और अखरोट
1/2 कप तिल या कद्दू के बीज इन सभी को पीसकर छोटे-छोटे लड्डू बनाएं और हेल्दी स्नैक्स के रूप में खाएं।
किशमिश (सूखी अंगूर)
यदि खजूर उपलब्ध न हों, तो किशमिश का इस्तेमाल करें। इसमें आयरन, विटामिन C और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो हृदय और दिमाग की सेहत के लिए फायदेमंद हैं।
किशमिश का पेस्ट बनाने का तरीका
1 कप किशमिश को 1 कप गर्म पानी में भिगोएं। मिक्सी में पीसकर तैयार पेस्ट का इस्तेमाल मिठास के लिए करें।

गुड़
गुड़ चीनी का एक प्राकृतिक और सेहतमंद विकल्प है। आयरन से भरपूर गुड़ एनीमिया से बचाव करता है, इम्युनिटी बढ़ाता है और ग्लूकोज़ लेवल को संतुलित रखने में मदद करता है। इसके अलावा, यह पाचन को भी सुधारता है। गुड़ का उपयोग शरबत, हर्बल चाय या अन्य पेयों में किया जा सकता है।
शहद
शहद प्राकृतिक मिठास देने वाला एक लोकप्रिय विकल्प है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स मौजूद होते हैं, जो शरीर में सूजन कम करने, हृदय और ऑटोइम्यून रोगों से बचाव करने में मदद करते हैं। उपयोग- खाली पेट 1 गिलास गुनगुने पानी में 1 चम्मच शहद मिलाकर पिएं। गले में दर्द होने पर 1 चम्मच शहद चाट सकते हैं। ध्यान रहे, शहद में कैलोरी अधिक होती है, इसलिए इसे सीमित मात्रा में ही लें।

अन्य विकल्प
नारियल शुगर और मोलासेस जैसे विकल्प भी बाजार में उपलब्ध हैं। हालांकि, ये कुछ हद तक प्रोसेस्ड होते हैं और इनमें पोषक तत्व कम होते हैं, इसलिए इनका सेवन भी सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।
चीनी से पूरी तरह दूरी बनाने की जरूरत नहीं है, लेकिन इसके सेवन को कम करना और प्राकृतिक विकल्पों का इस्तेमाल करना स्वास्थ्य के लिए बेहतर है। अपने खान-पान में बदलाव करने से पहले डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट से सलाह लेना जरूरी है।

