शिखर धवन की शादी: सफेद लहंगे में मॉडर्न ब्राइड बनीं सोफी, दिखा परफेक्ट वेडिंग लुक

punjabkesari.in Sunday, Feb 22, 2026 - 02:05 PM (IST)

 नारी डेस्क: भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने अपनी विदेशी मंगेतर सोफी शाइन के साथ शादी कर ली है। दोनों की प्री-वेडिंग फोटोज़ पहले ही सोशल मीडिया पर छाई हुई थीं, लेकिन अब उनकी शादी की पहली तस्वीर सामने आई है और लोग बस सोफी के मॉडर्न ब्राइडल लुक पर ही नजर टिकाए हैं। सफेद लहंगे और रॉयल स्टाइल में सोफी ने अपनी खूबसूरती और ग्रेस से सबका दिल जीत लिया।

शादी का पहला लुक वायरल

शिखर और सोफी की शादी की पहली तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। खासतौर पर सोफी का सफेद और ऑफ-व्हाइट बेस वाला फ्लोरल लहंगा लोगों को बेहद पसंद आया। उन्होंने ट्रेंड को फॉलो किए बिना एक यूनिक और मॉडर्न ब्राइडल लुक चुना, जो 2026 की ब्राइड्स के लिए फैशन गोल्स सेट कर रहा है। युजवेंद्र चहल ने शादी की फोटो शेयर की, जिसमें कपल का ट्विनिंग अंदाज और वरमाला का वीडियो भी वायरल हो गया। दोनों का लुक हर किसी को इंप्रेस कर रहा है, खासकर दुल्हन का।

रॉयल और एथरियल लुक

सोफी ने हर फंक्शन में स्टनिंग लुक दिखाया। शादी के लिए उन्होंने सफेद लहंगे पर फ्लोरल पैटर्न और ब्लाउज पर लेस डिटेलिंग कर रॉयल और एथरियल ब्राइडल लुक बनाया। 3D फ्लावर मोटिफ्स और हैवी थ्रेड वर्क से लहंगे को रिच लुक मिला, जबकि चौड़ा एम्ब्रॉयडेड बॉर्डर ग्रैंड फिनिश देता है।

लहंगे की खूबसूरती

सोफी का लहंगा सफेद और ऑफ-व्हाइट बेस पर ऑरेंज, पीच और ग्रीन डिटेलिंग के साथ फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी से सजा था। वेस्ट पर इसे हाइलाइट किया गया और फ्लोरल मोटिफ्स को लहंगे में खूबसूरती से बिछाया गया। सेक्विन से चमक जोड़कर लहंगे को खास फिनिश दी गई, जिससे यह ट्रेडिशनल और मॉडर्न का परफेक्ट मिक्स बन गया।

PunjabKesari

ब्लाउज का अनोखा डिजाइन

सोफी का ब्लाउज भी उनकी शादी का हाइलाइट रहा। फुल स्लीव्स को शीयर लेस डिटेलिंग के साथ बनाया गया और फ्रंट पर वाइट पर्ल्स सजाई गईं। ब्लाउज का स्ट्रक्चर्ड फिट फ्लोरल लहंगे के साथ परफेक्ट मैच करता है और बॉर्डर पर दिया गया लटकन डिजाइन लुक में और निखार लाता है।

ये भी पढ़ें:  नीता अंबानी की सोने-चांदी की जरी वाली साड़ी और शाही लुक: शादी के लिए ले इंस्पिरेशन

दुपट्टा वेल की तरह

सोफी ने दुपट्टा कैरी करने का नया अंदाज अपनाया। उन्होंने इसे वेल की तरह सिर पर पिनअप किया और बॉर्डर पर नाजुक कढ़ाई की गई। इससे उनकी ब्राइडिंग लुक को इंडियन टच भी मिला और सफेद वेडिंग लुक का आकर्षण भी बना रहा।

PunjabKesari

जूलरी और चूड़े के साथ पूरा लुक

सोफी ने लुक को पूरा करने के लिए हीरे-पन्ने की जूलरी चुनी। स्टेटमेंट नेकपीस, इयररिंग्स, मांग टीका, हाथ फूल और कंगन उनके लुक को मॉडर्न और ट्रेडिशनल दोनों टच दे रहे थे। मेहंदी वाले हाथों में चूड़े पहनकर दुल्हन ने ट्रेडिशनल टच भी जोड़ा। बालों को साइड पार्टिंग के साथ सॉफ्ट कर्ल में ओपन रखा गया, जिससे मेकअप और लुक पूरी तरह परफेक्ट दिखा।

शिखर धवन का लुक

दूल्हे राजा शिखर धवन ने भी लुक से तालमेल बिठाया। उन्होंने सेम कलर की शेरवानी पहनी, जिस पर सिल्वर एम्ब्रॉयडरी की गई थी। प्लेन वाइट पैंट्स और प्लीटेड शॉल ने शाही टच दिया। मैचिंग पग और पन्ने के लेयर्ड नेकपीस ने लुक को और ग्रैंड फिनिश दी।

ब्राइड्स के लिए टिप्स

सोफी के लुक से आप भी कुछ टिप्स ले सकती हैं अगर आप रेड या पेस्टल ब्राइड नहीं बनाना चाहतीं आइवरी, क्रीम या शैम्पेन शेड्स का चुनाव करें, फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी के साथ रॉयल लुक मिलेगा। उभरे हुए (3D) फूलों वाली कढ़ाई लहंगे को यूनिक बनाती है। ब्लाउज में लेस या शीयर पैटर्न ट्राई करें। जूलरी के लिए पर्ल लेयर्ड या सॉफ्ट टोन चुनें, गोल्ड या कुंदन नहीं।

सोफी और शिखर की जोड़ी ने शादी के लुक में सबको प्रभावित किया। यह कपल का परफेक्ट मैचिंग और मॉडर्न-ट्रेडिशनल लुक ब्राइड्स के लिए फैशन गोल्स बन गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static