स्टैंड-अप कॉमेडियन ऐश्वर्या मोहनराज ने 6 महीने में घटाया 20 किलो वजन, बिना डाइट और जिम के

punjabkesari.in Saturday, Feb 07, 2026 - 03:47 PM (IST)

नारी डेस्क: स्टैंड-अप कॉमेडियन और कंटेंट क्रिएटर ऐश्वर्या मोहनराज ने हाल ही में अपनी वेट लॉस जर्नी के बारे में अपने यूट्यूब चैनल पर बताया। ऐश्वर्या ने सिर्फ 6 महीनों में 20 किलो वजन कम किया, जबकि उन्होंने इसके लिए किसी कड़ी डाइट या जिम का सहारा नहीं लिया। उन्होंने खुलासा किया कि उनका वजन कम होना मुख्य रूप से Mounjaro इंजेक्शन की वजह से हुआ।

शुरूआत में डाइट और एक्सरसाइज भी की

वीडियो में ऐश्वर्या ने बताया कि शुरुआती कोशिशों में उन्होंने डाइट फॉलो की, खूब पानी पीया और रोज़ 10,000 कदम चलने की कोशिश की। उन्होंने ट्रेनर और न्यूट्रिशनिस्ट की मदद भी ली। इसके बाद उनके बॉडी मेजरमेंट में बदलाव आया, लेकिन वजन खास कम नहीं हुआ।

PCOD और डिप्रेशन से जूझती थीं ऐश्वर्या

ऐश्वर्या ने बताया कि 2021 में उनका वजन 51 किलो से बढ़कर 70 किलो हो गया। इस दौरान उन्हें PCOD और हाइपोथायरायडिज्म का पता चला। उन्होंने बताया कि क्लिनिकल डिप्रेशन के कारण वे मानसिक रूप से बहुत कमजोर हो गई थीं। उनकी सबसे बड़ी परेशानी उनकी डबल चिन बन गई थी, जिससे उन्हें अपनी पब्लिक अपीयरेंस लेकर काफी चिंता हुई। उन्होंने कहा कि इस समय वे ऑनलाइन एक्टिव होना भी बंद कर दिया था और कभी-कभी कॉस्मेटिक सर्जरी के बारे में भी सोचा।

यूरिक एसिड और पैरों में दर्द

जनवरी 2025 में, ऐश्वर्या ने अपना लक्ष्य वजन कम करना और फिट होना रखा। उन्होंने वर्कआउट शुरू किया, लेकिन जल्दी ही उन्हें पैरों में तेज दर्द और प्लांटर फैस्कीटिस की समस्या हो गई। इसके साथ ही उनका यूरिक एसिड लेवल भी बढ़ गया। डॉक्टरों ने उन्हें एक्सरसाइज बंद करने की सलाह दी, जिससे उनकी वजन कम करने की लय टूट गई और वजन फिर बढ़ गया।

ये भी पढ़ें:  फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर: बॉर्डर एक्टर का 68 वर्ष में हार्ट अटैक से निधन

Mounjaro इंजेक्शन से वजन कम

ऐश्वर्या ने बताया कि उनका वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन मुख्य रूप से Mounjaro इंजेक्शन की वजह से हुआ। उन्होंने कहा पहले शॉट के बाद सिर्फ एक हफ्ते में 1 किलो वजन कम हुआ। पहले महीने में 4 किलो वजन घटा। छह महीनों में उनका वजन 74 किलो से घटकर 52 किलो हो गया।

PunjabKesari

Mounjaro कैसे काम करता है?

Mounjaro का इस्तेमाल मुख्य रूप से टाइप 2 डायबिटीज वाले वयस्कों में ब्लड शुगर कंट्रोल के लिए किया जाता है। इसके अलावा इसे वयस्कों में क्रोनिक वेट मैनेजमेंट के लिए भी प्रिस्क्राइब किया जाता है।

साइड इफेक्ट्स

ऐश्वर्या ने बताया कि इस दवा के कुछ साइड इफेक्ट्स भी हैं पहले महीने में उन्हें मतली हुई। दूसरे महीने तक उन्हें स्थिति सामान्य लगने लगी। हालांकि, उनके बहुत सारे बाल झड़ गए। उन्होंने साफ किया कि वे किसी को दवा लेने की सलाह नहीं देतीं, क्योंकि वे मेडिकली क्वालिफाइड नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी दवा लेने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

ऐश्वर्या मोहनराज ने अपनी मेहनत और सही मेडिकेशन की मदद से 6 महीने में 20 किलो वजन कम किया। उनकी कहानी यह दिखाती है कि सही तरीके और पेशेवर मार्गदर्शन के साथ वेट लॉस संभव है, लेकिन किसी भी दवा का इस्तेमाल डॉक्टर की निगरानी में ही करना चाहिए।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static