स्टैंड-अप कॉमेडियन  Munawar Faruqui  बने फिर से पिता, घर आई नन्ही परी

punjabkesari.in Saturday, May 02, 2026 - 10:17 AM (IST)

नारी डेस्क:  स्टैंड-अप कॉमेडियन और Munawar Faruqui के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। उनकी पत्नी मेहजबीन ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। इस खुशखबरी को मुनव्वर ने खुद अपने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ साझा किया, जिसके बाद से बधाइयों का सिलसिला लगातार जारी है।

सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी

मुनव्वर ने अस्पताल से कुछ खास तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उनकी पत्नी मेहजबीन नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में वह अस्पताल के बेड पर हैं और उनकी गोद में नवजात बेटी है। यह पल बेहद भावुक और सुकून भरा नजर आता है, जिसे देखकर फैंस भी काफी जुड़ाव महसूस कर रहे हैं।

नन्ही परी की पहली झलक

एक और फोटो में मुनव्वर ने अपनी बेटी की झलक दिखाई है। बच्ची पालने में आराम से लेटी नजर आ रही है। हालांकि उन्होंने अभी तक बेटी का चेहरा पूरी तरह से रिवील नहीं किया है, लेकिन इस छोटी सी झलक ने ही लोगों का दिल जीत लिया है। मुनव्वर द्वारा शेयर की गई एक तस्वीर में वह अपनी पत्नी का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। इस फोटो में मां और बेटी दोनों की मौजूदगी तो दिखती है, लेकिन उनके चेहरे सावधानी से छिपाए गए हैं। यह तस्वीर उनके इस निजी और खास पल को बेहद सादगी के साथ दर्शाती है।

ये भी पढ़ें:  नेहा धूपिया की लव स्टोरी: प्रेग्नेंसी के बाद क्यों कहा “शुक्र है मैं पहले ही प्रेग्नेंट हो गई”

अस्पताल से साझा किया नजारा

इन तस्वीरों के अलावा मुनव्वर ने अस्पताल की खिड़की से बाहर का एक नजारा भी शेयर किया। यह तस्वीर उस शांत माहौल को दर्शाती है, जहां इस नए जीवन की शुरुआत हुई है। फैंस इस पूरे मोमेंट को काफी पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari

दिल छू लेने वाला कैप्शन

तस्वीरों के साथ मुनव्वर ने एक बेहद खूबसूरत कैप्शन भी लिखा  “घर बरकत आई है। अलहम्दुलिल्लाह! दुआ में खास याद रखें।” इस छोटे से मैसेज में उनकी खुशी और शुक्रिया दोनों साफ झलकते हैं। फैंस और सेलेब्रिटीज लगातार उन्हें बधाइयां दे रहे हैं और नन्ही परी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं भेज रहे हैं। जैसे ही यह खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर मुनव्वर के चाहने वालों ने उन्हें ढेरों बधाइयां दीं। कई लोगों ने उनके इस नए सफर के लिए शुभकामनाएं दीं और बच्ची के लिए खुशहाल भविष्य की दुआ की।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static