गर्लफ्रेंडस को दोषी ठहराने पर भड़की सोनम, खुद ही हो गई ट्रोल

punjabkesari.in Tuesday, Jun 16, 2020 - 03:10 PM (IST)

दुनिया को अलविदा कह गए एक्टर सुशांत सिंह राजपूत कई सवाल पीछे छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले में किया गया। जहां उन्हें अंतिम विदाई देने बाॅलीवुड इंडस्ट्री के गिने चुने स्टार्स पहुंचे थे। उनके निधन के बाद से लगातार बॉलीवुड और राजनीति जगत से प्रतिक्रिया सामने आ रही है। सभी उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजली दे रहे हैं।

एक्ट्रेस सोनम कपूर ने भी सुशांत के निधन के बाद एक ट्वीट किया। जिससे बाद वे ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। सोनम ने उन लोगों पर अपना गुस्सा जाहिर किया जो सुशांत की खुदकुशी के लिए उनकी गर्लफ्रेंड और एक्स गर्लफ्रेंड को जिम्मेदार बता रहे हैं। एक्ट्रेस ने लिखा, 'किसी की मौत के लिए उसकी गर्लफ्रेंड, एक्स गर्लफ्रेंड, परिवार और कलीग को दोषी ठहराना अज्ञानता है।' 

 

एक्ट्रेस के इस ट्वीट के बाद उन्हें लगातर ट्रोलर्स निशाने पर ले रहे हैं। यहां देखिए किस तरह यूजर्स लगातार सोनम को ट्रोल कर रहे है...

 

 

 

 

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार 14 जून को मुंबई के बांद्रा में स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वह पिछले 6 महीने से डिप्रेशन में थे और अपना ​इलाज करवा रहे थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static