क्या मां- बाप के कारण मुझे हुई डायबिटीज?  फैमिली हिस्ट्री को जिम्मेदार ठहराने से पहले समझ लो पूरी बात

punjabkesari.in Thursday, Apr 09, 2026 - 03:49 PM (IST)

नारी डेस्क: कहते हैं कि डायबिटीज विरासत में मिलती है। माना जाता है कि अगर माता-पिता को डायबिटीज है, तो बच्चों पर भी इसका खतरा बना रहता है। टाइप 2 डायबिटीज में जेनेटिक प्रभाव काफी मजबूत होता है अगर  मां या पिता में से किसी एक को टाइप 2 डायबिटीज है, तो बच्चे में इसका खतरा लगभग 30–40% तक बढ़ जाता है। अगर दोनों माता-पिता को डायबिटीज है तो यह जोखिम 50% या उससे भी ज्यादा हो सकता है।  यह एक चेतावनी संकेत है  लेकिन घबराने की नहीं, बल्कि सतर्क रहने की जरूरत है। सही जानकारी और आदतों से आप इस खतरे को काफी हद तक कम कर सकते हैं।

PunjabKesari
 सिर्फ जेनेटिक्स ही कारण नहीं है

डायबिटीज सिर्फ वंशानुगत नहीं है, बल्कि लाइफस्टाइल भी बहुत बड़ा रोल निभाती है जैसे गलत खानपान (ज्यादा मीठा, जंक फूड), मोटापा, शारीरिक गतिविधि की कमी, तनाव और खराब नींद। कई बार देखा गया है कि जिन लोगों को फैमिली हिस्ट्री होती है, अगर वे सही लाइफस्टाइल अपनाते हैं, तो वे डायबिटीज से बच भी सकते हैं


शुरुआती संकेत जिन्हें न करें नजरअंदाज

अगर फैमिली हिस्ट्री है, तो ये लक्षण दिखें तो तुरंत ध्यान दें जैसे बार-बार प्यास लगना, ज्यादा पेशाब आना, जल्दी थकान होना, आंखों से धुंधला दिखना, घाव का देर से भरना। क्योंकि आपकी छोटी-सी लापरवाही बन सकती है बड़ी बीमारी। जिन लोगों के परिवार में डायबिटीज होती है, अगर वे ज्यादा मीठा और प्रोसेस्ड फूड खाते हैं, फिजिकल एक्टिविटी नहीं करते वजन पर ध्यान नहीं देते तो उनमें डायबिटीज जल्दी विकसित होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है

PunjabKesari
 बचाव के आसान और असरदार तरीके

अगर आप सच में खुद को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो ये आदतें आज से शुरू करें:

हेल्दी डाइट अपनाएं: हरी सब्जियां, साबुत अनाज, प्रोटीन लें। मीठा, कोल्ड ड्रिंक और जंक फूड कम करें

रोजाना एक्टिव रहें: कम से कम 30 मिनट वॉक या एक्सरसाइज

वजन कंट्रोल में रखें: पेट की चर्बी बढ़ना सबसे बड़ा रिस्क है

नींद और तनाव पर ध्यान दें: 7–8 घंटे की नींद और स्ट्रेस मैनेजमेंट जरूरी

नियमित जांच कराएं: साल में कम से कम 1 बार ब्लड शुगर टेस्ट जरूर करवाएं 


टाइप 2 डायबिटीज से क्यों है ज्यादा जोखिम?

टाइप 2 डायबिटीज में जेनेटिक्स (genes) अहम भूमिका निभाते हैं। अगर मां या पिता में से किसी एक को डायबिटीज है   आपका जोखिम बढ़ जाता है। अगर दोनों माता-पिता को है खतरा और ज्यादा बढ़ जाता है। यानी आपको बीमारी नहीं, बल्कि उसकी संभावना विरासत में मिलती है। अगर आपकी आदतें खराब हैं, तो जेनेटिक रिस्क जल्दी बीमारी में बदल सकता है
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static