जापानी महिलाओं की निखरी और बेदाग त्वचा का राज है चावल, जानिए कैसे करें यूज

punjabkesari.in Wednesday, Jul 21, 2021 - 11:29 AM (IST)

खूबसूरती के मामले में जापानी महिलाएं विश्वभर में मशहूर है। इनका साफ, निखरा व ग्लोइंग चेहरा हर किसी को आकर्षित करता है। मगर क्या आप जानते हैं इनका ब्यूटी सीक्रेट कोई कैमिकल्सयुक्त प्रोडक्ट्स नहीं बल्कि राइस यानि चावल है। जी हां, जापानी महिलाएं अपनी स्किन केयर में चावल व इसका पानी यूज करती है। ऐसे में अगर आप भी उनकी तरह साफ, निखरी व ग्लोइंग त्वचा चाहती है तो आज हम आपको राइस क्रीम बनाने का तरीका बताते हैं।

राइस क्रीम बनाने की सामग्री

सफेद चावल- 2 बड़े चम्मच
गुलाब जल- 1-2 बड़े चम्मच
दूध- 2 बड़े चम्मच
पानी- 1 कप
जैतून तेल- 1 बड़ा चम्मच
नारियल तेल- 1 बड़ा चम्मच

PunjabKesari

विधि

. पैन में चावल और पानी धीमी आंच पर पकाएं।
. चावल पूरी तरह पकने पर इसमें गुलाब जल मिलाएं।
. इसे चम्मच से या मिक्सी में पीस लें।
. अब छन्नी की मदद से क्रीम छान लें।
. आप इसे बिना छाने भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
. अब इसमें दूध मिलाएं।
. दूध मिक्स होने के बाद इसमें जैतून तेल मिलाएं।
. उसके बाद नारियल तेल मिक्स करें।
. ध्यान रखें, सभी चीजें एक-एक करके ही मिलाएं।

PunjabKesari

राइस क्रीम लगाने के फायदे

. आप इसे दिन में या सोने से पहले लगा सकती है।
. सभी सामग्री नेचुरल होने से यह कोमलता से स्किन को पोषित करती है।
. चेहरे पर पड़े दाग-धब्बे, कील-मुंहासे, झाइयां, झुर्रियां, फाइन लाइन्स आदि दूर होते हैं।
. राइस क्रीम अर्ली एजिंग से सुरक्षित रखता है।
. त्वचा का रूखापन दूर होकर लंबे समय तक नमी बरकरार रहने में मदद मिलेगी।
. स्किन की गहराई से सफाई होकर निखार आता है।
. चेहरे पर पड़े ब्लैकहेड्स, वाइटहेड्स साफ होते हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static