भयानक Car Accident में मशहूर सिंगर Angie Stone का निधन, बच्चों का छलका दर्द
punjabkesari.in Sunday, Mar 02, 2025 - 02:25 PM (IST)

नारी डेस्क: म्यूजिक इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। जानी-मानी सिंगर एंजी स्टोन का अचानक निधन हो गया है। वो अपनी आवाज और शानदार गानों के लिए मशहूर थीं। उनके हिट गाने No More Rain और Wish I Didn't Miss You ने म्यूजिक की दुनिया में उनकी एक अलग पहचान बनाई थी। एंजी स्टोन की मौत एक भयानक कार एक्सीडेंट में हुई है, जिससे उनके फैंस और परिवार को गहरा सदमा पहुंचा है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस इस खबर से सदमे में हैं और अपने पसंदीदा सिंगर के निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं।
कार एक्सीडेंट में हुई मौत
एंजी स्टोन, जो कि एक ग्रैमी अवॉर्ड नॉमिनेटेड आर एंड बी सिंगर थीं, 63 साल की उम्र में हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह गईं। उनका निधन म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान है। एंजी स्टोन, ऑल-फीमेल हिप-हॉप तिकड़ी द सीक्वेंस की मेंबर थीं और उन्होंने अपने करियर में कई हिट गाने दिए। 1 मार्च 2025 को एंजी स्टोन ने अपनी आखिरी सांस ली। उनके निधन से उनके फैंस और म्यूजिक इंडस्ट्री के लोग बेहद दुखी हैं।
Rest In Peace, Angie Stone.
— Defected Records (@DefectedRecords) March 1, 2025
A legendary voice of house, soul & disco, gone far too soon.
Her music transcended genres and ALWAYS made people dance.
Our thoughts are with her family & friends. pic.twitter.com/VXuwUr4XEu
सिंगर एंजी स्टोन की मौत की पुष्टि संगीत निर्माता और उनके लंबे समय तक प्रबंधक रहे वाल्टर मिल्सैप तृतीय ने की। वाल्टर मिल्सैप ने एसोसिएटेड प्रेस को एक ईमेल के जरिए बताया कि एंजी स्टोन सुबह करीब 4 बजे अलबामा से अटलांटा लौट रही थीं। इस दौरान उनकी कार अचानक सड़क पर पलट गई और फिर एक बड़े ट्रक से टकरा गई। यह टक्कर इतनी भयानक थी कि सिंगर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
एंजी स्टोन के बच्चों का बयान
सिंगर एंजी स्टोन के निधन के बाद उनके बच्चों का भी बयान सामने आया है। एसआरजी ग्रुप द्वारा जारी किए गए बयान में एंजी स्टोन के बच्चों, डायमंड और माइकल आर्चर ने कहा, "हमें कभी भी यह भयानक समाचार मिलने की उम्मीद नहीं थी। हम अभी भी इस घटना को समझने की कोशिश कर रहे हैं और पूरी तरह से टूट चुके हैं।"
यह खबर उनके परिवार और उनके फैंस के लिए एक बहुत बड़ा झटका है। एंजी स्टोन की आवाज और म्यूजिक हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेगा।