सड़क हादसे में 30 साल की एक्ट्रेस की हुई दर्दनाक मौत, डिवाइडर से टकराकर पलट गई कार

punjabkesari.in Wednesday, Mar 25, 2026 - 09:35 AM (IST)

नारी डेस्क: एक्ट्रेस- मॉडल हर्षिल कालिया की सोमवार रात (23 मार्च) को मौत हो गई, जब उनकी कार का कंट्रोल खो गया वह डिवाइडर से टकराकर पलट गई। घटना के CCTV फुटेज में दिखा कि कार बाईं ओर पलट गई, जिससे 30 साल की एक्ट्रेस के सिर में चोटें आईं, जिन्हें  हॉस्पिटल में मृत घोषित कर दिया गया। कालिया जो वेब सीरीज़ 'क्राइम नेक्स्ट डोर' और कई राजस्थानी म्यूज़िक वीडियोज़ में नज़र आ चुकी हैं, देर रात काम से लौट रही थीं, तभी अचानक उनकी कार बेकाबू हो गई। 
PunjabKesari

इसके बाद कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार के बेकाबू होने की वजह अभी पता नहीं चली है और इसकी जांच की जा रही है। CCTV फुटेज में देखा गया कि हादसा इतना खतरनाक था कि घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई, सड़क पर गाड़ियां रुक गईं लोगों ने   जल्द ही पलटी हुई कार को देखा और घायल कालिया को बाहर निकाला। अभिनेत्री को पास के एक अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने  उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि अभिनेत्री के सिर पर कई गंभीर चोटें आई थीं, जिसके कारण उनकी मृत्यु हो गई।

PunjabKesari
कालिया को मॉडलिंग से शोहरत मिली थी। वेब सीरीज़ और राजस्थानी म्यूज़िक वीडियो में नज़र आने के अलावा, कालिया ने मॉडलिंग में भी अपना करियर शुरू किया था। इंस्टाग्राम पर उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग बन गई थी और उन्हें काफी शोहरत मिली थी। हालांकि, अचानक हुई मृत्यु के कारण उनका करियर बीच में ही खत्म हो गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static