Alka Yagnik को हुई SNHL की बीमारी, समय पर पकड़े इसके लक्षण नहीं तो कान हो जाएंगे Damage
punjabkesari.in Wednesday, Apr 01, 2026 - 05:10 PM (IST)
नारी डेस्क : फेमस प्लेबैक सिंगर Alka Yagnik पिछले दो साल से एक दुर्लभ हियरिंग बीमारी से जूझ रही हैं। साल 2024 में उन्होंने खुलासा किया था कि उन्हें सुनने में परेशानी हो रही है, जो एक रेयर कंडीशन के कारण है। अब हाल ही में उन्होंने बताया कि यह समस्या अभी भी जारी है और इसकी वजह से वह नए सिंगिंग असाइनमेंट भी नहीं ले पा रही हैं। एक बातचीत में सिंगर ने कहा कि इस बीमारी ने उनके प्रोफेशनल लाइफ पर गहरा असर डाला है। हालांकि, हाल ही में भारत के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान से सम्मानित किए जाने पर उन्होंने खुशी जताई और सरकार का आभार भी व्यक्त किया। जानें SNHL के लक्षण और कारण।
क्या है यह बीमारी?
अलका ने बताया था कि वह सेंसरी न्यूरल नर्व हियरिंग लॉस (Sensorineural Hearing Loss) नाम की दुर्लभ समस्या से जूझ रही हैं। यह एक ऐसी स्थिति होती है, जिसमें कान के अंदरूनी हिस्से या नर्व्स प्रभावित हो जाते हैं, जिससे सुनने की क्षमता कम हो जाती है।

2024 में किया था खुलासा
एक इंटरव्यू में अल्का याग्निक ने बताया कि साल 2024 में एक फ्लाइट से उतरते समय उन्हें अचानक सुनाई देना बंद हो गया। जांच में सामने आया कि एक वायरल अटैक के कारण उनकी सुनने वाली नस (hearing nerve) डैमेज हो गई। इसी वजह से वह फिलहाल नए गाने और प्रोजेक्ट्स नहीं ले पा रही हैं। उन्होंने कहा था कि यह समस्या एक वायरल इंफेक्शन के बाद शुरू हुई और उन्होंने फैंस से उन्हें दुआओं में याद रखने की अपील भी की थी। बीमारी के चलते वह नए गाने रिकॉर्ड नहीं कर पा रही हैं। उन्होंने बताया कि कई कंपोजर उनके पास आते हैं, लेकिन वह फिलहाल कोई प्रोजेक्ट नहीं ले पा रही हैं। उनका आखिरी गाना फिल्म Amar Singh Chamkila का ‘नरम कालजा’ था, जिसे Imtiaz Ali ने डायरेक्ट किया और A. R. Rahman ने संगीत दिया था।
यें भी पढ़ें : रिपोर्ट में हुआ खुलासा: इन दो ब्लड ग्रुप वालों को सबसे ज्यादा Heart Attack का खतरा!
क्या है सेंसरिन्यूरल हियरिंग लॉस (SNHL)?
American Speech-Language-Hearing Association के अनुसार, हमारे कान के तीन हिस्से होते हैं बाहरी, मध्य और आंतरिक कान। सेंसरिन्यूरल हियरिंग लॉस तब होता है जब आंतरिक कान (Inner Ear) या मस्तिष्क तक जाने वाली नसों में किसी तरह की क्षति हो जाती है। यह एक आम लेकिन गंभीर समस्या है। अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए, तो यह स्थायी बहरापन बन सकती है।

SNHL के लक्षण (Symptoms)
धीमी आवाज सुनने में कठिनाई होना।
तेज आवाज भी साफ न सुनाई देना।
आवाज का मफल्ड (दबी हुई) महसूस होना
बातचीत समझने में परेशानी होना।
अगर ये लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
यें भी पढ़ें : बड़े ब्रेस्ट वाली महिलाओं में आम हैं ये 4 परेशानियां, जानें कारण
SNHL के कारण (Causes)
लंबे समय तक तेज आवाज में म्यूजिक सुनना
वायरल या गंभीर संक्रमण
कुछ दवाओं के साइड इफेक्ट
आनुवंशिक कारण
उम्र बढ़ने के साथ सुनने की क्षमता कम होना
सिर पर चोट लगना
जन्मजात समस्याएं
तेज शोर का लगातार संपर्क।

SNHL का इलाज (Treatment)
सेंसरिन्यूरल हियरिंग लॉस का इलाज बीमारी की गंभीरता पर निर्भर करता है।
शुरुआती स्टेज में दवाओं से सुधार संभव
कुछ मामलों में सर्जरी की जरूरत
हियरिंग एड या अन्य उपकरणों की मदद
समय पर इलाज शुरू करना बेहद जरूरी है, वरना सुनने की क्षमता हमेशा के लिए खो सकती है।

