एक्ट्रेस जरीन खान के सिर से उठा मां का साया, लंबे समय से परवीन खान थी बीमार
punjabkesari.in Wednesday, Apr 08, 2026 - 10:18 AM (IST)
नारी डेस्क: एक्ट्रेस जरीन खान पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। उनकी मां का बुधवार को मुंबई में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की खबर की पुष्टि एक्ट्रेस की टीम की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में की गई। बयान में कहा गया है कि 'वीर' एक्ट्रेस की मां परवीन खान का निधन शांतिपूर्वक हुआ।

बयान में कहा गया- "यह सूचित किया जाता है कि हमारी प्यारी परवीन खान, जो ज़रीन खान और सना खान की मां थीं, 8 अप्रैल को शांतिपूर्वक अपने स्वर्गलोक सिधार गईं।" बयान में परवीन के अंतिम संस्कार का विवरण भी शामिल था। इसमें आगे कहा गया- "अंतिम संस्कार - सुबह 10 बजे, 8 अप्रैल 2026।"
ज़रीन खान सोशल मीडिया पर अपने फैंस को अपनी माँ की सेहत के बारे में लगातार अपडेट दे रही थीं और उनसे उनकी जल्द ठीक होने के लिए दुआ करने की अपील कर रही थीं। फरवरी 2026 में, एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर एक इमोशनल नोट शेयर करते हुए लिखा था- "मां फिर से हॉस्पिटल में भर्ती हैं... प्लीज़ उन्हें अपनी दुआओं में याद रखें!"

