बवासीर के दर्द से परेशान यो इस तेल को मस्सों पर लगाएं, तुरंत मिलेगी राहत

punjabkesari.in Friday, Mar 27, 2026 - 05:27 PM (IST)

नारी डेस्क : आजकल बवासीर (Piles) की समस्या तेजी से बढ़ रही है। लंबे समय तक बैठना, खराब खानपान और कब्ज जैसी समस्याएं इसके मुख्य कारण मानी जाती हैं। ऐसे में लोग दर्द और सूजन से राहत पाने के लिए घरेलू उपायों की तलाश करते हैं। आयुर्वेद में कुछ प्राकृतिक तेलों को राहत देने वाला माना गया है, जिनमें अरंडी का तेल (Castor Oil) खास तौर पर फायदेमंद बताया जाता है।

बवासीर क्या है?

बवासीर एक ऐसी स्थिति है, जिसमें गुदा (Anus) के आसपास की नसों में सूजन आ जाती है। 
इसके लक्षणों में शामिल हैं
दर्द, जलन और सूजन होना।
खुजली और खूनी बवासीर में खून आना।

PunjabKesari

बवासीर होने के मुख्य कारण

लंबे समय तक बैठना
कब्ज की समस्या
फाइबर की कमी वाला आहार
कम पानी पीना
शारीरिक गतिविधि की कमी।

यें भी पढ़ें : पुरुषों की इन आदतों से महिलाओं में बढ़ रहा सर्वाइकल कैंसर का खतरा

बवासीर के दर्द में कैसे मिलेगी राहत?

गुनगुने पानी से सिकाई करें
एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें
कब्ज से बचें (फाइबर युक्त आहार लें)
डॉक्टर की सलाह से क्रीम या दवा लें।

PunjabKesari

कौन सा तेल फायदेमंद है?

अरंडी का तेल (Castor Oil) बवासीर के मस्सों के दर्द और सूजन को कम करने में मदद कर सकता है।
इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी (सूजन कम करने वाले) गुण पाए जाते हैं, जो जलन और दर्द को शांत करने में सहायक होते हैं।

यें भी पढ़ें : मशहूर Actress का 65 साल की उम्र में निधन, कैंसर ने ली जान

कैसे करें अरंडी के तेल का इस्तेमाल?

सबसे पहले प्रभावित जगह को साफ पानी से धो लें
एक साफ कटोरी में थोड़ा अरंडी का तेल लें
रुई की मदद से मस्सों पर तेल लगाएं
हल्के हाथों से मसाज करें
रुई को रातभर के लिए लगा रहने दें
सुबह गुनगुने पानी से साफ करें
इस प्रक्रिया को हफ्ते में 2 बार अपनाया जा सकता है।

PunjabKesari

इन बातों का करें ध्यान

अगर दर्द ज्यादा हो या खून आ रहा हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें
किसी भी घरेलू उपाय को अपनाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें
साफ-सफाई का खास ध्यान रखें।

बवासीर एक आम लेकिन तकलीफदेह समस्या है। शुरुआती अवस्था में अरंडी के तेल जैसे घरेलू उपाय राहत दे सकते हैं, लेकिन गंभीर स्थिति में डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है। सही खानपान और लाइफस्टाइल अपनाकर इस समस्या से काफी हद तक बचा जा सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static