गोल्डन साड़ी और डीप नेक ब्लाउज में श्वेता तिवारी का जलवा, फैंस बोले- आपके आगे बेटी भी फीकी

punjabkesari.in Monday, May 04, 2026 - 04:44 PM (IST)

नारी डेस्क: टीवी इंडस्ट्री की खूबसूरत और फिट एक्ट्रेस श्वेता तिवारी एक बार फिर अपने लेटेस्ट लुक को लेकर सुर्खियों में हैं। 45 की उम्र में भी उनका स्टाइल और कॉन्फिडेंस लोगों को हैरान कर देता है। इस बार उन्होंने साड़ी में ऐसा देसी अंदाज दिखाया कि फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे।गोल्डन साड़ी में दिखा रॉयल अंदाज श्वेता इस लुक में गोल्डन साड़ी पहने नजर आईं, जो उन्हें एकदम रिच और एलिगेंट वाइब दे रही थी। साड़ी का फैब्रिक सिल्की और हल्का शिमरी था, जिससे उनके पूरे लुक में एक नेचुरल ग्लो नजर आया। इस साड़ी को उन्होंने बेहद ग्रेसफुल तरीके से कैरी किया, जो वेडिंग सीजन के लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन भी दे रहा है।

बॉर्डर और डिटेलिंग ने बढ़ाई खूबसूरती

साड़ी की खासियत उसकी बारीक डिटेलिंग थी। बॉर्डर पर की गई एम्ब्रॉयडरी और सेक्विन वर्क इसे और भी आकर्षक बना रहे थे। पूरी साड़ी पर गोल्डन जैक्वार्ड पैटर्न बना था, जो बिना ज्यादा हैवी लगे इसे रिच लुक दे रहा था। पल्लू को उन्होंने सॉफ्ट और फ्लोई अंदाज में ड्रेप किया, जिससे उनका लुक और भी एलिगेंट लग रहा था।

PunjabKesari

डीप नेक ब्लाउज बना हाइलाइट

अपने लुक में थोड़ा मॉडर्न टच जोड़ने के लिए श्वेता ने ब्लैक कलर का स्लीवलेस डीप नेक ब्लाउज चुना। गोल्डन साड़ी के साथ यह ब्लैक ब्लाउज शानदार कॉन्ट्रास्ट क्रिएट कर रहा था। ब्लाउज पर गोल्डन सेक्विन वर्क और फ्लोरल डिजाइन साड़ी के साथ खूबसूरती से मैच हो रहे थे, जिसने पूरे लुक को और खास बना दिया।

ये भी पढ़ेें: शर्म आनी चाहिए... राहुल गांधी से शादी के Rumours पर गुस्सा फूटा कंगना का, जमकर लगाई क्लास

जूलरी और मेकअप ने पूरा किया लुक

जूलरी की बात करें तो श्वेता ने हैवी गोल्ड चोकर, मैचिंग झुमके, कंगन और रिंग्स के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया। छोटी सी बिंदी और सॉफ्ट ग्लैम मेकअप उनके चेहरे की खूबसूरती को और निखार रहा था। वहीं, साइड पार्टिंग के साथ खुले बाल उनके ट्रेडिशनल लुक में सॉफ्टनेस जोड़ रहे थे। जैसे ही श्वेता की ये तस्वीरें सामने आईं, सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। कोई उन्हें ‘अप्सरा’ कह रहा है, तो कोई ‘परम सुंदरी’। कई लोगों ने तो यहां तक कह दिया कि उनके आगे उनकी बेटी पलक तिवारी भी फीकी लग रही हैं। फैंस उनके इस देसी अंदाज पर दिल हार बैठे।

PunjabKesari

पलक तिवारी का भी दिखा ग्लैमरस अंदाज

जहां एक तरफ श्वेता का देसी लुक छाया रहा, वहीं दूसरी ओर पलक तिवारी भी अपने स्टाइलिश अवतार में नजर आईं। उन्होंने ब्लैक-ब्लू सेक्विन क्रॉप टॉप को जींस के साथ पेयर किया, जो काफी ट्रेंडी और कूल लगा। हालांकि, इस बार लाइमलाइट पूरी तरह श्वेता के नाम रही। श्वेता का यह लुक उन लोगों के लिए एकदम परफेक्ट है, जो वेडिंग सीजन में ट्रेडिशनल के साथ मॉडर्न टच चाहते हैं। गोल्डन साड़ी के साथ कॉन्ट्रास्ट ब्लाउज, मिनिमल लेकिन रॉयल जूलरी और सॉफ्ट मेकअप ये सभी चीजें मिलकर एक क्लासी लुक देती हैं।

बढ़ती उम्र के साथ और निखरता स्टाइल

श्वेता तिवारी उन एक्ट्रेसेस में से हैं, जिनका फैशन सेंस उम्र के साथ और बेहतर होता जा रहा है। उनका यह लुक इस बात का सबूत है कि स्टाइल और ग्रेस का उम्र से कोई लेना-देना नहीं होता।
 
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static