अभिषेक शर्मा की रूमर्ड गर्लफ्रेंड लैला का साड़ी लुक वायरल, देसी ग्लैमर ने जीता दिल

punjabkesari.in Friday, May 01, 2026 - 04:29 PM (IST)

नारी डेस्क:  क्रिकेटर अभिषेक शर्मा इस समय IPL में व्यस्त हैं, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ भी अक्सर चर्चा में बनी रहती है। सोशल मीडिया पर उनका नाम कई बार लैला फैसल के साथ जोड़ा गया है। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन फैंस के बीच यह चर्चा लगातार बनी रहती है। इसी बीच लैला का एक साड़ी लुक इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया है।

शिमरी साड़ी में दिखा ग्लैमरस देसी अंदाज

लैला फैसल ने हाल ही में शैम्पेन शेड की एक शिमरी साड़ी में अपनी तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें उनका पूरा लुक बेहद एलिगेंट और ग्रेसफुल नजर आया। हल्के और फ्लोई फैब्रिक की यह साड़ी अपनी ग्लॉसी फिनिश की वजह से और भी खूबसूरत लग रही थी। सादगी और ग्लैमर का यह कॉम्बिनेशन उनके लुक को खास बना गया।

PunjabKesari

ब्लाउज बना लुक का सबसे बड़ा हाइलाइट

हालांकि साड़ी सिंपल शिमर टोन में थी, लेकिन असली आकर्षण उनका ब्लाउज रहा। डीप नेकलाइन और स्ट्रैपी डिजाइन वाले इस ब्लाउज में वाइट पर्ल्स और सेक्विन वर्क किया गया था। छोटे और बड़े सेक्विन के बीच लगे पर्ल्स और टैसल्स ने इसे फ्यूजन टच दिया, जिससे पूरा आउटफिट और भी स्टाइलिश नजर आया।

मिनिमल जूलरी में दिखा क्लासी टच

लैला ने अपने इस लुक के साथ जूलरी को काफी सादा और क्लासी रखा। पर्ल नेकपीस, स्टड इयररिंग्स और एक ब्रेसलेट के साथ उन्होंने अपने लुक को पूरा किया। इसके साथ गोल्डन एम्बेलिश्ड पोटली बैग ने उनके पूरे आउटफिट में एक रॉयल फील जोड़ दिया।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें: जीन्स के इन छोटे बटनों का असली राज क्या है? वजह जानकर चौंक जाएंगे

मेकअप और हेयरस्टाइल ने बढ़ाई खूबसूरती

अपने लुक को फाइनल टच देते हुए लैला ने सॉफ्ट और नेचुरल मेकअप चुना। ड्यूई बेस, हल्का पिंक ब्लश और ग्लॉसी लिप्स उनके चेहरे को फ्रेश और ग्लोइंग लुक दे रहे थे। वहीं, मैसी लो बन और हल्के फेस-फ्रेमिंग स्ट्रैंड्स ने उनके पूरे लुक को और भी एलिगेंट बना दिया।

सोशल मीडिया पर छाया देसी ग्लैमर

लैला की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। उनके फैंस उनके इस देसी और स्टाइलिश अंदाज की खूब तारीफ कर रहे हैं। कई लोग उनके लुक को किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं बता रहे हैं। लैला के इस लुक से फैशन लवर्स को भी कई आइडियाज मिल रहे हैं जैसे शिमरी फैब्रिक की साड़ी चुनना, स्टेटमेंट ब्लाउज पहनना, मिनिमल जूलरी रखना और मेकअप को सॉफ्ट रखना। यह लुक शादी और पार्टी दोनों के लिए एक परफेक्ट इंस्पिरेशन बन गया है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static