‘कैसा जा रहा है मसाज पार्लर?’ स्काउट की गर्लफ्रेंड ने लगाई क्लास, बोलीं- मुझे और परिवार को शर्मिंदगी हुई

punjabkesari.in Sunday, Oct 25, 2026 - 11:20 AM (IST)

नारी डेस्क:  बिग बॉस 20 में इन दिनों स्काउट ओपी और लवप्रीत गिल की दोस्ती चर्चा का विषय बनी हुई है। घर के अंदर दोनों भले ही अपने रिश्ते को भाई-बहन जैसा बताते हों, लेकिन बाहर उनके बीच की नजदीकियों को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। हाल ही में शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने भी दोनों को आईना दिखाते हुए कहा कि उनकी दोस्ती बाहर लोगों को वैसी नजर नहीं आ रही, जैसी वे समझाने की कोशिश कर रहे हैं। अब शो के अपकमिंग एपिसोड में स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी हीरानंदानी की एंट्री होने वाली है। वह आते ही स्काउट और लवप्रीत से ऐसे तीखे सवाल पूछती हैं कि माहौल गरमा जाता है।

काश्वी ने आते ही स्काउट और लवप्रीत से पूछे सवाल

मेकर्स ने अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो जारी किया है, जिसमें रोहित शेट्टी स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काश्वी हीरानंदानी का स्वागत करते नजर आते हैं। शो में आते ही काश्वी बिना किसी झिझक के स्काउट और लवप्रीत से सवाल करने लगती हैं।काश्वी सबसे पहले स्काउट से कहती हैं, “कैसा जा रहा है मसाज पार्लर, तन्मय? आपके हर टच, हर चीज पर जूम इन किया जाता है।” उनके इस सवाल से साफ नजर आता है कि घर में स्काउट और लवप्रीत के बीच होने वाली नजदीकियों से वह खुश नहीं हैं। इसके बाद काश्वी, लवप्रीत से सवाल करती हैं कि क्या वह घर के बाहर भी अपने मुंहबोले भाइयों के साथ इसी तरह रहती हैं? इस पर लवप्रीत अपनी सफाई देते हुए कहती हैं कि उनके लिए यह सामान्य बात है, क्योंकि उन्हें दर्द हो रहा था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

स्काउट की सफाई पर भी नहीं मानीं काश्वी

काश्वी यहीं नहीं रुकतीं। वह स्काउट से सवाल करती हैं कि उन्होंने उनकी तुलना लवप्रीत से कैसे कर दी। इस पर स्काउट समझाने की कोशिश करते हैं कि लव घर में उनका ख्याल रखती हैं और उनके साथ उन्हें घर जैसा सुकून मिलता है। लेकिन स्काउट की यह सफाई काश्वी को संतुष्ट नहीं करती। वह उनसे पूछती हैं कि आखिर यह कैसा सॉफ्ट कॉर्नर और कैसा कन्फ्यूजन है? अगर उन्हें घर जैसा माहौल और देखभाल चाहिए थी, तो उन्हें घर पर ही रहना चाहिए था। काश्वी की बातों से साफ है कि उन्हें स्काउट का लवप्रीत के साथ इस तरह रहना बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा।

‘मुझे और मेरे परिवार को शर्मिंदगी हुई’

प्रोमो में काश्वी स्काउट को जमकर फटकार लगाती नजर आती हैं। वह कहती हैं, “इससे मुझे और मेरे परिवार को शर्मिंदगी हो रही है।” इसके बाद वह स्काउट को समझाती हैं कि उन्हें अपने व्यवहार पर ध्यान देना चाहिए और लवप्रीत के साथ अपनी दोस्ती की एक सीमा तय करनी चाहिए। काश्वी कहती हैं कि अगर स्काउट को अपनी इज्जत की थोड़ी भी परवाह है, तो उन्हें अपने और लवप्रीत के बीच एक लाइन खींचनी चाहिए और उनसे दूरी बना लेनी चाहिए। वह यह भी कहती हैं कि स्काउट एक बैकग्राउंड कैरेक्टर की तरह किसी लड़की के पीछे भाग रहे हैं। काश्वी की इन बातों से साफ है कि वह स्काउट और लवप्रीत की दोस्ती को लेकर काफी नाराज हैं। वह चाहती हैं कि स्काउट इस रिश्ते की सीमाओं को समझें और अपने व्यवहार में बदलाव लाएं।

ये भी पढ़ें: Brain Stroke आने से पहले शरीर देता है चेतावनी, एक्सपर्ट ने बताया कैसे बचें

रोहित शेट्टी भी लगा चुके हैं स्काउट और लवप्रीत को फटकार

काश्वी की एंट्री से पहले ही रोहित शेट्टी वीकेंड का वार में स्काउट ओपी और लवप्रीत गिल को लेकर सवाल उठा चुके हैं। उन्होंने दोनों को बताया कि घर के अंदर उनकी दोस्ती जिस तरह दिखाई दे रही है, उसे बाहर के लोग अलग नजरिए से देख रहे हैं। जब स्काउट और लवप्रीत ने अपने रिश्ते को लेकर सफाई देने की कोशिश की, तो रोहित ने कहा कि वह पूरे हफ्ते के एपिसोड देखकर आए हैं और उसी के आधार पर अपनी बात रख रहे हैं। उनके मुताबिक, दोनों खुद भले ही इस रिश्ते को भाई-बहन जैसा मानते हों, लेकिन दर्शकों के बीच इसे लेकर अलग धारणा बन रही है। इससे पहले सलमान खान भी दोनों को बाहर की स्थिति का संकेत देने की कोशिश कर चुके हैं। ऐसे में अब काश्वी का घर में आकर सवाल उठाना स्काउट के लिए मुश्किलें बढ़ा सकता है।

PunjabKesari

क्या स्काउट और लवप्रीत की दोस्ती में आएगी दरार?

काश्वी ने जिस तरह स्काउट के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की है, उससे आने वाले एपिसोड में घर का माहौल और गर्म होने की उम्मीद है। उन्होंने साफ तौर पर स्काउट से लवप्रीत के साथ अपनी दोस्ती की सीमा तय करने और उनसे दूरी बनाने की बात कही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि स्काउट काश्वी की बातों को किस तरह लेते हैं और क्या वह अपने व्यवहार में कोई बदलाव करते हैं। वहीं, लवप्रीत इस पूरे मामले पर क्या प्रतिक्रिया देती हैं, यह भी देखने वाली बात होगी। फिलहाल, इस प्रोमो ने शो को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।
   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static