क्या सर्दियों में बार- बार चेक करना चाहिए ब्लड प्रेशर? जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर

punjabkesari.in Saturday, Jan 10, 2026 - 07:46 PM (IST)

नारी डेस्क:  सर्दियों का मौसम हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों के लिए स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ा सकता है। तापमान कम होने पर ब्लड वेसल्स सिकुड़ जाती हैं, फिजिकल एक्टिविटी कम हो सकती है और खाने-पीने में बदलाव से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है।  डॉक्टरों के अनुसार सर्दियों में ब्लड प्रेशर  के मरीजों को BP की निगरानी थोड़ी ज़्यादा सावधानी से करनी चाहिए। 


सर्दियों में BP कितनी बार चेक करना चाहिए?

हफ्ते में 2–3 बार BP चेक करना काफी होता है। एक बार सुबह और एक बार शाम को मापें रोज-रोज चेक करने की जरूरत नहीं, जब तक डॉक्टर न कहें।  अगर BP अक्सर बढ़ता-घटता रहता है तो राेज 1 बार BP मापें खासकर सुबह उठने के 30–60 मिनट के अंदर।  ठंड में सुबह BP अचानक बढ़ सकता है।  हाल ही में दवा बदली है या नया BP मरीज है दिन में 2 बार BP चेक करें। सुबह (दवा लेने से पहले)
शाम को 7–10 दिन तक रीडिंग नोट करें और डॉक्टर को दिखाएं। 


बुजुर्ग या हार्ट पेशेंट इन बातों का रखें ध्यान

इन लोगों को रोज़ाना BP चेक करना बेहतर है।सर्दियों में स्ट्रोक और हार्ट अटैक का जोखिम ज्यादा होता है। दरअसल ठंड में नसें सिकुड़ जाती हैं कम धूप और विटामिन D की कमी के कारण भी BP बढ़ता है।   B ताP बार-बार 140/90 mmHg से ऊपर आए, चक्कर, सीने में दर्द, सांस फूलना या सिरदर्द हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। 


 सही BP मापने के टिप्स

-मापने से पहले 5 मिनट आराम से बैठें
-चाय-कॉफी या सिगरेट से 30 मिनट पहले बचें
- हमेशा एक ही समय और एक ही मशीन से BP मापें
-रीडिंग लिखकर रखें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static