पति राज कुंद्रा संग शिल्पा ने किए मां ज्वालामुखी के दर्शन, मैचिंग Outfit में दिखा कपल

punjabkesari.in Tuesday, Nov 09, 2021 - 12:48 PM (IST)

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को एडल्ट वीडियो बनाने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। करीब 2 महीने बाद राज कुंद्रा को इस केस में जमानत मिल गई। जिसके बाद से राज कुंद्रा अपने परिवार के साथ नजर नहीं आए। इतना ही नहीं उन्होंने तो सोशल मीडिया से भी दूरी बना ली। वहीं इस बीच जमानत के बाद पहली बार राज कुंद्रा बीवी शिल्पा शेट्टी के साथ दिखाई दिए। दोनों मां चामुंडा देवी और ज्वालाजी मंदिरों में पवित्र ज्योतियों के दर्शन करने पहुंचे। 

PunjabKesari

सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है। इस दौरान मंदिर के मुख्य पुजारी ओम व्यास ने विधिवत पूजा अर्चना करवाई। उन्होंने नंदिकेश्वर धाम में शिव आराधना की और चामुंडा मां और शिव मंदिर के इतिहास के बारे में भी जानकारी ली। अगर बात करें शिल्पा शेट्टी के लुक की तो वह येलो कलर के सूट में नजर आई तो वहीं पति राज भी येलो कलर के कुर्ता पजामा में दिखे। 

PunjabKesari

इस दौरान शिल्पा ने वहां मौजूद फैंस के साथ सेल्फी भी खिंचवाई। खबरों के मुताबिक, शिल्पा का कहना है कि उन्हें यहां विधिवत पूजा अर्चना करके उनके मन को काफी सुकून मिला है। शिल्पा ने कहा कि अगर मां चामुंडा हर साल बुलाए तो वो परिवार समेत जरूर आएंगी। इस दौरान एक्ट्रेस ने वहां पर राजा अकबर की ओर से भेंट किए गए सोने के छत्र के बारे में जानकारी हासिल की।

PunjabKesari

बता दें राज कुंद्रा को एडल्ट फिल्म बनाने के केस में 19 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। जिसके 2 महीने बाद यानि 20 सितंबर को मुंबई कोर्ट ने 50 हजार रुपए के मुचलके पर जमानत दे दी थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static