शिखर पहाड़िया को लगी चोट, फिर भी पहुंचे जाह्नवी की दादी निर्मल कपूर को अंतिम विदाई देने

punjabkesari.in Saturday, May 03, 2025 - 01:09 PM (IST)

 नारी डेस्क: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अनिल कपूर और फिल्म निर्माता बोनी कपूर की मां निर्मल कपूर का बीते शुक्रवार को निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं और मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उन्होंने शाम को शांतिपूर्वक अंतिम सांस ली। उनके निधन से कपूर परिवार और पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई।

दर्द में भी दिखा शिखर पहाड़िया का भावनात्मक जुड़ाव

इस दुखद मौके पर एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपनी दादी को अंतिम विदाई देने पहुंचीं। उनके साथ उनके कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी नजर आए, जिनकी एक झलक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। वीडियो में साफ देखा गया कि शिखर के हाथ में चोट लगी है और उन्होंने ग्रे रंग का बैंडेज बांधा हुआ है। इसके बावजूद वे जाह्नवी और उनके परिवार के साथ इस शोक सभा में मौजूद रहे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

उनकी इस मौजूदगी ने फैन्स के दिलों को छू लिया, क्योंकि चोट और दर्द के बावजूद उन्होंने अपना फर्ज और रिश्तों के प्रति सम्मान निभाया।

वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा गया कि जाह्नवी कपूर और उनकी बहन खुशी कपूर सफेद सूट में गाड़ी से उतरती हैं।
उनके साथ शिखर पहाड़िया भी कार से बाहर आते हैं और उनके हाथ में बंधी पट्टी साफ दिखाई देती है। उनकी गंभीर और शांत मुद्रा इस भावुक पल को और भी खास बना देती है।

 अंतिम विदाई में शामिल हुए कई सेलेब्स

निर्मल कपूर को अंतिम विदाई देने के लिए बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार पहुंचे। इसमें सोनम कपूर, हर्षवर्धन कपूर, अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, खुशी कपूर, शनाया कपूर, संजय कपूर और उनकी पत्नी महीप कपूर भी शामिल रहे। अनिल कपूर और बोनी कपूर पूरे समय भावुक नजर आए, वहीं अभिनेता अनुपम खेर भी परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।

 एक शांतिपूर्ण विदाई

अस्पताल की ओर से जारी बयान में बताया गया कि निर्मल कपूर ने शांति के साथ अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं, लेकिन अपने जीवन के अंतिम दिनों में भी उन्होंने परिवार के साथ सुखद पल बिताए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

उनकी मृत्यु के बाद कपूर परिवार ने सोशल मीडिया पर एक भावुक बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि "मां हमारे लिए प्रेरणा थीं और हमेशा हमारे दिलों में रहेंगी।"
 
शिखर पहाड़िया की हाथ में चोट होने के बावजूद इस तरह इस कठिन समय में कपूर परिवार के साथ खड़े रहना उनके और जाह्नवी कपूर के रिश्ते की गहराई को भी दर्शाता है। यह एक ऐसा पल था जिसने सभी को भावुक कर दिया और सोशल मीडिया पर भी जमकर सुर्खियां बटोरीं।
  

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static