शैरी सिंह बनीं Mrs Universe 2025, पहली भारतीय विजेता ने रचा इतिहास

punjabkesari.in Friday, Oct 10, 2025 - 01:48 PM (IST)

नारी डेस्क : भारत की शैरी सिंह ने हाल ही में देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने इंटरनेशनल ब्यूटी पेजेंट मिसेज यूनिवर्स 2025 का ताज अपने नाम किया और इतिहास रचते हुए इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की पहली भारतीय विजेता बनीं।

PunjabKesari

ताज पहनते ही हुईं भावुक

ताज पहनते ही शैरी सिंह भावुक हो उठीं। मंच पर उन्होंने कहा, “यह जीत सिर्फ मेरी नहीं है, बल्कि हर उस महिला की है जिसने अपने सपनों को हिम्मत और मेहनत से पूरा किया। मैं हमेशा यह साबित करना चाहती थी कि सुंदरता सिर्फ चेहरे की नहीं होती—यह ताकत, दयालुता, समझदारी और आत्मविश्वास का मिश्रण है।”

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by UMB PAGEANTS: MISS AND MRS INDIA (@umbpageants)

शैरी ने यह भी कहा कि मिसेज यूनिवर्स प्रतियोगिता केवल बाहरी सुंदरता का नहीं, बल्कि बुद्धिमत्ता, सामाजिक जिम्मेदारी और मानवीय भावनाओं का भी सम्मान करती है।

ग्रैंड इवेंट फिलीपींस में

इस साल मिसेज यूनिवर्स का 48वां संस्करण फिलीपींस के मनीला शहर स्थित ओकाडा में आयोजित किया गया। इस मंच पर दुनिया के 120 देशों से प्रतिभाशाली प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। शानदार ग्रैंड फिनाले में शैरी सिंह ने अपने आत्मविश्वास और प्रभावशाली व्यक्तित्व से जजों और दर्शकों का दिल जीत लिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static